https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में वार्डवासियों ने की नल से पानी न आने की शिकायत

पत्थलगांव । छ.ग. शासन के नगरीय प्रशासन द्वारा मिले निर्देश के बाद नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्ड मे जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिन मंगलवार को यह आयोजन पुराना बाजारपारा के आंगनबाडी केन्द्र मे वार्ड क्रमांक 9,10,11 के लोगो के लिए आयोजित किया गया था। जनसमस्या निवारण पखवाडा मे वार्डवासियों ने बढचढ कर अपनी समस्याओ को अधिकारीयों के समक्ष रखा। 160 से भी अधिक आवेदन समस्याओ से संबंधित प्राप्त हुये। वार्डवासियों ने अपने यहा नल से पर्याप्त पानी ना मिलना,स्ट्रीट लाईट की कमी,नालियों की निरंतर सफाई,भवन के लिए अनुज्ञा मिलने मे लेट लतीफी,वार्ड की सडको मे गडढे बनना जैसी एक दर्जन से भी अधिक समस्याओ को नगर पंचायत के अधिकारीयों के समक्ष रखा। दरअसल नगरीय प्रशासन के निर्देश के बाद 27 जुलाई से 10 अगस्त तक नगर पंचायत के 15 वार्ड मे जनसमस्या निवारण पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। आज पुराना बाजारपारा के अंागनबाडी केन्द्र मे नगरीय प्रशासन एवं विभाग अंबिकापुर के सुंयक्त संचालक बी.आर चौहान मौजुद थे,पार्षद अजय बंसल,सुनील अग्रवाल,अशोक गुप्ता के अलावा नगर पंचायत सी.एम.ओ जावेद खान,राजेन्द्र साहु,वेदराम साहु,रामप्रसाद यादव,शशि प्रभा ओझा,गिरवर दास भी जनसमस्या निवारण पखवाडा मे शामिल हुये। तीनो ही वार्ड के नागरिको ने समस्याओ के निराकरण की जल्द से जल्द दरख्वाश लगायी। वार्ड क्रमांक 9,10,11 की महिलाओ ने राशनकार्ड,राष्ट्रीय परिवार सहायता,वृद्धा पैंशन,समाजिक सुरक्षा पेंशन,जन्म मृत्यु प्रमाण पत्,र्अनापत्ति प्रमाण पत् र्के भी आवेदन अधिकारीयों के समक्ष प्रस्तुत किये। नगर पंचायत के सी.एम.ओ जावेद खान का कहना था कि जन समस्या निवारण पखवाडा के बीच वार्ड की जनता से सीधे मिलकर संवाद करने से नगर पंचायत के प्रति आमजन का विश्वास एवं सदभाव बढेगा। वही सालो से लंबित मामलो का जल्द निराकरण हो सकेगा।।

Related Articles

Back to top button