छत्तीसगढ़

संविदा डॉक्टर का स्थानांतरण के बाद भी नहीं छूट रहा सरकारी मकान का मोह तपकरा मे कम पत्थलगांव मे दे रहे ज्यादा चिकित्सा सुविधा

पत्थलगांव । यहा के सिविल हॉस्पिटल मे संविदा पद पर कार्यरत रहे डॉक्टर का दूसरे ब्लाक मे स्थानांतरण हो जाने के बाद भी यहा के सरकारी मकान से मोह नही हट रहा है। उसके अलावा डॉक्टर अपने नये पदस्थापना स्थान से ज्यादा खुश नजर नही आ रहे,यही कारण है कि वे सप्ताह के अधिकंाश दिन सिविल हॉस्पिटल द्वारा दिया गया मकान मे रहकर अपना क्लीनिक संचालित कर रहे है। चिकित्सा विभाग मे इस तरह की लापरवाही देखकर जिम्मेदार लोगो पर उंगलियां उठनी शुरू हो गयी है। दरअसल वर्ष 2020 के दौरान चिकित्सा विभाग ने सिविल हॉस्पिटल मे पदस्थ संविदा डॉक्टर राजेन्द्र कुमार निषाद को परिसर मे स्थित आर-5,जी टाईप का मकान रिक्त होने पर उन्हे निवास के लिए आबंटित कर दिया था,परंतु अगस्त 2022 मे डॉक्टर आर.के.निषाद का स्थानांतरण ब्लाक फरसाबहार के तपकरा 20 बिस्तर वाले हॉस्पिटल मे कर दिया गया है,परंतु उक्त डॉक्टर ने शासकीय आदेश को अब तक मानना जरूरी नही समझा। उनके द्वारा महिने के अधिकंाश दिन पत्थलगांव मे रहकर अपने सरकारी निवास मे क्लीनिक संचालित किया जा रहा है,साथ ही उन्होने दूसरे डॉक्टर के नाम आबंटित मकान को भी खाली करने मे रूचि नही दिखायी है। उसका खामियाजा नयी पदस्थापना होकर यहा आयी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को उठाना पड रहा है। मिली जानकारी के अनुसार डॉ.आर.के निषाद को आबंटित मकान माह अगस्त के दौरान ही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के नाम आबंटित कर दिया गया है,परंतु उक्त महिला डॉक्टर को आज तक उसके नाम पर आबंटित मकान हासिल नही हो पाया है। चिकित्सा विभाग मे चल रही लापरवाही के कारण अन्य डॉक्टर एवं शासकीय कर्मचारीयों मे रोष पनपने लगा है। एक कर्मचारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि मकान मे कब्जा जमाकर बैठे डॉक्टर द्वारा सरकारी निवास का किराया भी पिछले लंबे समय से जमा नही किया गया है,जिसके कारण एक ओर शासकीय आदेश की धज्जियां उड रही है तो वही चिकित्सा विभाग के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।।
–जिला चिकित्सा अधिकारी को डॉक्टर द्वारा मकान खाली ना करने के संबंध मे अवगत करा दिया गया है,साथ ही डॉक्टर को भी मकान खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया। यहा क्लीनिक संचालित करते पाये जाते है तो कार्यवाही की जायेगी।
डॉ.जेम्स मिंज-ब्लाक चिकित्सा अधिकारी-पत्थलगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button