https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

श्रमदान कर की गई बंधवा तालाब की साफृ-सफाई

भिलाई-चरोदा। श्रमदान महाअभियान के तहत बंधवा तालाब भिलाई 03 की सफाई की गयी। नगर निगम भिलाई 03 चरोदा क्षेत्र के वार्ड क-08 महामाया पारा स्थित बंधवा तालाब की सफाई का कार्य निगम प्रशासन द्वारा किया गया। शनिवार 8 जून को विशेष अभियान चलाकर इस पुराने तालाब को साफ किया गया। इस कार्य में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत के द्वारा एक दिवस पूर्व ही बंधवा तालाब के सफाई हेतु विशेष श्रमदान अभियान चलाने विभागीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके फलस्वरूप शनिवार सुबह 07 बजे से बंधवा तालाब को साफ करने की शुरुआत की गयी। रापा, फावड़ा सहित अन्य उपकरणों की मदद से तालाब में एकत्र गंदगी एवं कचड़ इत्यादि को तालाब से निकालकर बाहर किया गया। इस कार्य में निगम कमिश्नर डी.एस. राजपूत सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। साथ ही जनप्रतिनिधियों में निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री रामखिलावन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर वार्ड 17 शांति नगर के पार्षद फिरोज फारूकी, वार्ड कं-16 बाजार चौक की पार्षद श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, वार्ड कं-12 के पार्षद तुलसी राम ध्रुव, वार्ड कं-08 महामाया पारा के पार्षद गुलमोहर वर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप पटेल ने सफाई में श्रमदान का योगदान दिया। इस दौरान निगम के सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक अभियंता हेमंत साहू, सहायक लेखाधिकारी लिंगेश्वर राव, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उपअभियंता विक्टर वर्मा, उपअभियंता किसलय साहू, उपअभियंता वैभव त्यागी, उप अभियंता मुकेश चंद्राकर, स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, संपदा विभाग प्रभारी राजू वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रामअवतार साहू, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती अभिलाषा श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-3, श्रीमती चंद्रकांती साहू, आयुक्त स्टेनो चेतन देवांगन, टाईम कीपर श्यामता साहू, समस्त सफाई मित्र एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button