https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पोहा-चाय के बाद सांसद ने अपने हाथों से जलेबी बनाकर सब को खिलाई

भिलाई । बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी केम्प मंडल द्वारा जलेबी चौक पर जलेबी पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अब तक सांसद व लोकसभा दुर्ग के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल चाय पर चर्चा कर रहे हैं। चाय पर चर्चा के दौरान वे अब तक खुद से चाय बनाकर लोगों को पिला रहे थे। लेकिन अब पोहा और जलेबी भी बना रहे हैं और खिला रहे हैं। जलेबी चौक पर जलेबी पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ विजय बघेल में खुद अपने हाथों से जलेबियाँ बनाई और सब को खिलाया। शाम को विजय बघेल जलेबी चौक पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाए। उन्हें प्रणाम किए। तत्पश्चात मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पदाधिकारी ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। विजय बघेल ने कहा कि हम चाय पर चर्चा करते रहे जलेबी चौक पर जलेबी पर चर्चा करने आए हुए हैं। बुजुर्गों को प्रणाम करता हूं। जिस तरह हम कहते हैं कि चाय पर चर्चा करते हैं जब घर में मेहमान आते हैं तो भी चाय पर चर्चा होती है। मोदी जी भी बचपन में चाय बेचते थे। ये चुनाव देश बनाने का है ये देश की पुरानी सांस्कृतिक को वापस लाने का है। कितनी कठिन परिस्थितियों में हमें देश की आजादी मिली। जब यहूदी ने मुगलों ने अंग्रेजों ने लूटा इस भारत की धरती पर भगवान भी इंसान के रूप में जन्म लिए हैं। किसी भी देश को मां के नाम से नहीं पुकारा जाता है। हम भारत को माता को और छत्तीसगढ़ को छत्तीसगढ़ महतारी कहते हैं। जन जन ने आशीर्वाद दिया है। ये परिवर्तन की बेला में है। हम सौभाग्य शाली है कि परिवर्तन की बेला में हम साक्षात देख रहे हैं। पहले भी हमारा चुनाव चिन्ह तीसरे नंबर पर था और इस बार भी तीसरे नंबर पर है । पिछली बार पौने चार लाख मतों से जीत दर्ज कराए थे इस बार भी दुर्ग लोकसभा में इतिहास रचने जा रहें। जलेबी चौक पर अपने हाथों से जलेबी बनाई और सबको खिलाई गई। तत्पश्चात लिंक रोड जवाहर मार्केट में पैदल भ्रमण करते हुए, व्यापारियों ने जगह जगह पुष्प भेंट कर स्वागत के साथ में स्वल्पाहार का भी जबरदस्त इंतजाम किया गया। इस अवसर पर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button