https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने पाटन क्षेत्र में 87 करोड़ 40 लाख की लागत से विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

भिलाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्रविासियों को बड़ी सौगातें दी है। उन्होंने विधानसभा मुख्यालय पाटन में आयोजित कार्यक्रम में 768 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 55 करोड़ 40 लाख 51 हजार रूपए के 137 कार्यों का लोकार्पण तथा 32 करोड़ 23 हजार रूपए लागत के 631 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कार्यक्रम में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने पाटन के आत्मानंद चौक पर ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र सत्या, उपाध्यक्ष बलदाऊ भाले, छत्तीसगढ़ कर्मकार शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष तरूण बिजौरा, छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य हेमंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानन्द जयंती के अवसर पर विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया गया । विगत 5 वर्षों में जो बदलाव हुए है, आज दिखाई दे रहा है। पानी, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री ने ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद को नमन करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भाव धारा को छत्तीसगढ़ की जमीन पर साकार किया और मानव सेवा व शिक्षा संस्कार की अलख जगायी। स्वामी विवेकानंद के विचारों का आत्मानंद पर भी गहरा असर हुआ, जिससे उन्होंने अपना पूरा जीवन दिन-दुखियों की सेवा में बिेेता दिया। मठ और आक्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि उन्होंने अकाल पीडि़तों की सेवा और राहत काम के लिए खर्च कर दी। स्वामी आत्मानंद ने वनवासियों के उत्थान के लिए नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की। राज्य सरकार द्वारा इसी तर्ज पर जिला मुख्यालयों और विकासखण्डों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिन्दी मीडियम स्कूल शुरू किये जा रहे हैं। प्रदेश में ग्रामीण सहित दूरस्थ अंचलों में 753 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कालेज भी प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल को और आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद कोचिंग सेंटर योजना शुरू की है। इससे गरीब और दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आगे बढऩे के सभी अवसर उपलब्ध हो सके। इस योजना के माध्यम से इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रदेश के 146 विकासखण्ड मुख्यालयों और 4 शहरों, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा सहित 150 कोचिंग सेंटर के माध्यम से शासकीय स्कूलों में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद ने आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबुजमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ कर वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने की प्रयास किये गये है। राज्य सरकार ने भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वनवासियों से वाजिब दामों पर वनोपजों की खरीदी कर राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने अकाल के समय गर्भवती माताओं के लिए पौष्टिक भोजन की शुरुआत की जिससे कि बच्चे कुपोषित न हो। राज्य सरकार ने महिलाओं और बच्चों के लिए गर्म भोजन की व्यवस्था करते हुए कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री कुपोषण अभियान की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के विचार, मूल्य और सेवा हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित कार्यों में विद्युत विभाग के संभागीय कार्यालय का शुभारंभ, 2 करोड़ 43 लाख 59 हजार रूपए लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र फुंडा, 2 करोड़ 29 लाख 47 हजार रूपए लागत से निर्मित 33/11 के.व्ही. नवीन उपकेन्द्र घुघवा (क), 2 करोड़ 94 लाख रूपए लागत से नगर पालिका कुम्हारी अंतर्गत निर्मित विभिन्न 28 विकास कार्य, 10 करोड़ 35 लाख 75 हजार रूपए लागत से मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क सीमेंटीकरण कार्य, 35 करोड़ 35 लाख 44 हजार रूपए लागत से नगर पंचायत पाटन अंतर्गत विभिन्न 103 विकास कार्य, 66 लाख 8 हजार लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्रा में 5 अतिरिक्त कक्ष एवं साईंस म्यूजियम इंडोर निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ 50 लाख 86 हजार रूपए लागत से मर्रा में साईंस पार्क स्थापना का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन कार्यों में 9 करोड़ 16 लाख 62 हजार रूपए लागत के नगर पंचायत पाटन अंतर्गत विभिन्न 49 विकास कार्य, 31 लाख 61 हजार रूपए लागत के भंसुली (के) में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य भाग 1, 19 लाख 63 हजार रूपए लागत के भंसुली (के) में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य भाग 2, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के अकतई (भाठापारा) में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के जरवाय में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के नवागाव (बी) में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के बोरीद में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के सांकरा में अटल समरसता भवन निर्माण, 19 लाख 39 हजार रूपए लागत के सुरपा में अटल समरसता भवन निर्माण, 16 करोड़ 91 लाख 6 हजार रूपए लागत के मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत विकासखंड पाटन के 491 कार्य, 4 करोड़ 4 लाख 97 हजार रूपए लागत के छ.ग.रा.ग्रा. एव अ.पि.व. क्षेत्र विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत विकासखंड पाटन के 82 कार्य तथा 20 लाख रूपए लागत के जंजगिरी में परीक्षेत्रीय साहू समाज भवन का भूमिपूजन शामिल है। जिले के चिटफंड कंपनी से संबंधित 3790 निवेशकों के जमा पूंजी 6 करोड़ 2 लाख 80 हजार रूपए राशि लौटाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से आज 4 निवेशकों को राशि का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर जिला व जनपद पंचायत के पदाधिकारी, नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी/कर्मचारी व बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button