कर्रेगुट्टा पहाड़ी में फोर्स ने नक्सलियों की बनाई गुफा को ढूंढ निकाला

बीजापुर । छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सरहद पर कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों पर नक्सलियों की गुफा मिली है। ये गुफा इतनी बड़ी और गहरी है कि यहां आराम से एक हजार नक्सली छिप सकते हैं। असला-बारूद रख सकते हैं।गुफा के अंदर पीछे की तरफ चट्टानों के बीच एक पतली सुरंग भी मिली है, जो सीधे पहाड़ी की दूरी तरफ निकल रही है। यहां से बड़ी आसानी से कोई भी व्यक्ति एक तरफ से दूसरी तरफ आना-जाना कर सकता है। साथ ही पहाड़ी में चट्टानों से रिसकर पानी भी आ रहा है। ्रद्यह्यश क्रद्गड्डस्र – क्करू मोदी ने दंतेवाड़ा के विज्ञान केंद्र की तारीफ की इसके अलावा गुफा में शिवलिंग भी मिला है। शिवलिंग पर ताजा सिंदूर भी चढ़ा हुआ दिखा। अब यह दावा है कि यहां ठहरे नक्सली शिवलिंग की पूजा-पाठ भी करते थे। क्योंकि, नक्सलियों के अलावा इस पहाड़ में किसी ग्रामीण का आना संभव नहीं है। फोर्स के आने से ठीक पहले नक्सली यहां से निकल गए हैं। दरसअल, कर्रेगुट्टा, दुर्गमगुट्टा, पुजारी कांकेर की पहाडिय़ों पर फोर्स का नक्सलियों के खिलाफ देश का सबसे बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। इस नक्सल ऑपरेशन का आज छठवां दिन है। चौथे-पांचवे दिन पहाड़ पर जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने (गुफा) को ढूंढ निकाला। वहीं कुछ जवान शनिवार 26 अप्रैल को कैंप, बीजापुर लौट आए हैं। जिसके बाद इसकी जानकारी मीडिया को मिली है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। हालांकि, भारी संख्या में फोर्स अब भी मौके पर ही मौजूद है। ऑपरेशन जारी है। ष्ठक्रत्र, ष्टक्रक्कस्न, स्ञ्जस्न, कोबरा, बस्तर फाइटर्स के जवान पहाड़ की घेराबंदी कर रहे हैं। बस्तर के ढ्ढत्र सुंदरराज पी की मानें तो नक्सलियों के खिलाफ यह निर्णायक लड़ाई है।