https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में कांकेर जिले का प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ

कांकेर । राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक प्रतियोगिता 2022-23 रायपुर में 08 से 10 जनवरी तक सम्पन्न हुआ। उक्त प्रतियोगिता में पूरे राज्य के चयनित खिलाडिय़ों ने अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया। डॉ. प्रियंका शुक्ला कलेक्टर कांकेर के मार्गदर्शन में कांकेर जिले के प्रतिभागियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये बस्तर संभाग के साथ-साथ कांकेर जिले का नाम भी रौशन किये है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढिय़ा पारम्परिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया था।
राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक प्रतियोगिता में खेल विधाओं को तीन आयु वर्गो 0-18 वर्ष, 18-40 वर्ष एवं 40 से अधिक महिला, पुरूष वर्ग के आधार पर बाँटा गया था, जिसमें कांकेर जिले से सबसे अधिक प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में जिले से सबसे कम आयु 08 वर्षीय प्रतिभागी कुमारी खेमेश्वरी कोड़ोपी ने फुगड़ी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं सबसे अधिक आयु 68 वर्षीय खिलाड़ी नीरसिंह तुलावी ने गेड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक प्रतियोगिता 2022-23 में 0-18 महिला वर्ग फुगड़ी में द्वितीय स्थान खेमेश्वरी कोड़ोपी, गेड़ी दौड़ में तृतीय स्थान मोनिका निषाद, 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कुमारी तारणिका तेता, लम्बी कूद में प्रथम स्थान कुमारी तारणिका तेता, कबड्डी में तृतीय स्थान हेमलता कंवर एवं साथी, 0-18 पुरूष वर्ग में भौंरा में तृतीय शिवम ठाकुर, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान तुषार तेता, लम्बी कूद में तृतीय स्थान तुषार तेता, 18-40 महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान योगिता मरकाम, लंगड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान खिलेश्वरी एवं साथी, 18-40 पुरूष वर्ग गिल्ली डंडा में प्रथम स्थान प्रदीप एवं साथी, कबड्डी पुरूष वर्ग में द्वितीय स्थान प्रीतम दर्रो एवं साथी, 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग फुगड़ी में तृतीय स्थान गंगावती प्रधान, 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान जयंती मण्डावी, लम्बी कूद में प्रथम स्थान श्यामबाई गावड़े, पि_ुल में प्रथम स्थान शारदा निषाद एवं साथी, संखली में तृतीय स्थान बसंती राणा एवं साथी, लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान हेमन्तीन जैन एवं साथी, 40 वर्ष से अधिक पुरूष वर्ग गेड़ी दौड़ में द्वितीय स्थान नीरसिंह तुलावी, भौंरा में प्रथम स्थान रामदयाल सलाम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कांकेर जिले के सभी विजेता खिलाडिय़ों तथा कोच मैनेजर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर श्री शिशुपाल शोरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सी.एल.ओट्टी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रभारी जिला खेल अधिकारी संजय जैन, दल प्रबंधक भूषण शर्मा, व्यायाम अनुदेशक देवीसिंह कृषान, लोकधर नागवंशी, मनोज वैष्णव, जंगलूराम मण्डावी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button