https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

मुख्यमंच पर 14 फरवरी को दिलीप षड़ंगी और आरू साहू की प्रस्तुति

राजिम । राजिम माघी पुन्नी मेला के दसवें दिन 14 फरवरी को मुख्य मंच पर दिलीप षड़ंगी का जगराता कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। मंच पर शाम 4 से 5 बजे तक जय जोहार लोक कलामंच हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 बजे से 7 बजे तक लोकमंच कु. आरू साहू नगरी धमतरी की प्रस्तुति होगी। 7 से 8 बजे तक संत समागम का उद्घाटन समारोह होगा। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति 8 से 10 बजे तक जगराता कार्यक्रम दिलीप षडंग़ी रायगढ़ की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार सांस्कृतिक मंच क्र. 2 में सुबह 11 बजे से 12 तक स्वागत गीत हेमन्त यादव द्वारा प्रस्तुति की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जगराता भजन अनित कुमार, 1 से 2 बजे तक कमार नृत्य मोहित मोगरे सतधारा गरियाबंद, 2 से 3 बजे तक जगराता जसगीत होमन यदु चम्पारण, 3 से 4 बजे तक पंडवानी विष्णुप्रसाद साहू तथा अंत में 4 से 5 बजे तक महेन्द्र साहू द्वारा रामायण की प्रस्तुति देंगे।

Related Articles

Back to top button