https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव जीतने क्या कांग्रेस राजिम को जिला बनाएगी?

राजिम । राजिम जिला की मांग बहूप्रतिष्ठित हो गई है। चौक, चौराहे, संस्थान, सरकारी कार्यालय, बाजार- चौबारे हर जगह राजिम जिला की बात अनायास ही लोगों के मुंह से निकल ही जाते हैं। जानकारी के मुताबिक महिलाएं, युवा एवं किशोर उम्र के लोगों ने तो इस बार मन बना लिया है कि राजिम जिला बनाने वाले को ही हमारा समर्थन जाएगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि भूपेश है तो भरोसा है इस लिहाज़ से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम विधानसभा फतह के लिए कभी भी राजिम जिले की घोषणा कर सकते हैं।
वर्तमान में उन्होंने कई घोषणाएं कर विपक्षी पार्टियों को चौंका दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में अनेक निर्णय लिए हैं तो अन्य वर्गों को भी खुश कर दिया है। प्रदेश सरकार कैबिनेट में कह दिया है कि इस बार किसानों का धान 15 नहीं बल्कि 20 क्विंटल खरीदा जाएगा। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राजिम जिले की घोषणा कभी भी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद सन् 2003 से लेकर विधानसभा के चुनाव का इतिहास देखें तो हर बार यहां भाजपा और कांग्रेस को ही जीत मिली है। एक बार कांग्रेस आया है तो दूसरी बार भाजपा ने परचम लहराया है। अविभाजित मध्यप्रदेश में सन् 1998 के विधानसभा चुनाव में अमितेश शुक्ला पहली बार विधायक बने और छत्तीसगढ़ राज्य बनते ही सन् 2000 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए। सन् 2003 के चुनाव में भाजपा के चंदूलाल साहू ने जीत दर्ज की। सन् 2008 के विधानसभा चुनाव में फिर से अमितेश शुक्ला कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए। सन् 2013 में भाजपा से संतोष उपाध्याय विधायक बने। सन् 2018 में अमितेश शुक्ला विधायक चुने गए। वर्तमान में श्री शुक्ल राजिम विधानसभा के विधायक है। आने वाला चुनाव इसी वर्ष 2023 में संपन्न होने हैं। पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। टिकट किसे मिलेगा लोग अपने अपने ढंग से कयास लगा रहे हैं। खैर जिसे भी टिकट मिले लेकिन राजिम की मांग किसी से छिपी नहीं है। पिछले 32 सालों से राजिम जिले की मांग हो रही है। माघी पुन्नी मेला में मुख्यमंत्री से लोग उम्मीद लगा कर बैठे थे कि राजिम जिले की घोषणा करेंगे परंतु उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और लोगों की मांग आखिरकार धरी की धरी रह गई। उनके दो दिवसीय राजिम दौरा भेंट मुलाकात में क्षेत्र के लोगों के दिल की बात जुबां पर आ ही गई और मुख्यमंत्री से सीधे राजिम को जिला बनाने की मांग की। हालांकि उन्होंने घोषणा नहीं किया लेकिन उनके दिमाग में राजिम जिले की मांग आम जनता ने डाल ही दिया। लोग तो अब यही कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा जितना है तो राजिम को जिला अवश्य बनाएगी।

Related Articles

Back to top button