छत्तीसगढ़

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी अनिश्चितकालीन हड़ताल: संघ

कलकसा/डोंगरगढ़। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ अपनी लंबित मांगो को लेकर पिछले 17 वर्षो से समय समय पर शासन प्रशासन के समक्ष रखते आ रहे है। किन्तु आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की हमारी मांगो के संबंध मे उचित निर्णय नहीं लिया गया है चुनावी जन घोषणा पत्र 2018 के बिंदु क्रमांक 11 में भी उल्लेख किया गया है, की ग्राम पंचायत स्तर पर शासन के विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने वाले ग्राम रोजगार सहायक को बहुत ही अल्प मानदेय दिया जा रहा है जो की जीवन यापन करने के लिए पर्याप्त नहीं है। वर्ष 2022 मे अनिश्चित कालीन हड़ताल मे मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार केबिनेट मंत्री कवाशी लखमा के द्वारा हमारे हड़ताली मंच मे आकर मांगो मे सहमति देते हुए हड़ताल को स्थगित कराया गया था। तदोपरांत संयुक्त सचिव छ. ग. शासन प्रशासन विभाग के द्वारा दो सूत्रीय मांगो के निराकरण करते हुए समिति का गठन किया गया है। जिस पर आज तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है चुकी मनरेगा मे कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन मान निर्धारित है। और ग्राम रोजगार सहायक इसमे वंचित है जो अत्यंत खेद् का विषय है। पिछले सत्र मे मुख्यमंत्री के द्वारा 66 दिनों की हड़ताल के दौरान स्वय हमारी मांगो के अनुरूप 9540/ – रुपये घोषणा किया गया था। वो भी आज पर्यन्त तक प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त संबंध मे हमारे द्वारा प्रदेश स्तरीय वादा निभाओ रैली एवं धरना के माध्यम से निवेदन भी किया गया है परन्तु आज पर्यन्त तक आपकी प्रतिक्रिया अपेक्षित है इस कारण हम ग्राम रोजगार सहायक हड़ताल की ओर अग्रसर होना पड़ रहा है।
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ के ग्राम रोजगार सहायको ने अपने दो सूत्रीय मांगो को अन्य राज्य जैसे मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान की भांति पूर्ण कराने के ब्लॉक स्तर पर अनिश्चित कालीन पर बैठे हुए हैं।
इनके दो प्रमुख मांग है- ग्रेड पे निर्धारण करते हुए नियमतीकरण किया जावे। नियमतीकरण होने तक ग्राम रोजगार सहायक का सिविल सेवा आचरण पंचायती राज अधिनियम 1966 पंचायत कर्मी नियमावली लागु किया जावे। ब्लॉक अध्यक्ष नरोत्तम कुंजाम सचिव दिनेश सिन्हा, राजेश भारती , कुम्भज वर्मा, ओमेश्वर देवदास, रोहित कुमार जोशी, बिरसिंह, अरुण कुमार, सतर्येंद्र जोशी, भारत दास, लोकनाथ पटेल, नीलकंठ कँवर, भावना वर्मा, पूषा ध्रुव, प्रियंका, महेश्वरी, कलेश वर्मा, अरूण श्याम, चंद्रेश मेश्राम, कोमेश भालेकर, नेतराम देवांगन सहित रोजगार सहायक गण शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button