https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

शहर महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सांसद कार्यालय का किया घेराव

कवर्धा । खाद्य सामग्री एवं सब्जियों के आसमान छूते दाम से हर परिवार परेशान है। बढ़ती महंगाई से परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। विशेष कर गृहणियां काफी परेशान है। महंगाई के चलते महिलाओं के लिए किचन संभालना मुश्किल हो गया है। महंगाई के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने महिला कांग्रेस ने आज रैली निकालकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय के सांसद कार्यालय के घेराव किया और जमकर नारे-बाजी की। कवर्धा शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू मनोज दुबे ने बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर सांसद कार्यालय के घेराव का आहवान किया था। दोपहर को महिला कांग्रेस कार्यकर्तागण सिग्नल चौक स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। महिला कार्यकर्ताओं का साथ देने कांग्रेस कार्यकर्ता भी कांग्रेस भवन पहुंचे। उपस्थित कांग्रेसजनों में कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, राज कुमार तिवारी, गोरेलाल चन्द्रवंशी सहित नरायणी टोण्डर, रचना कोसले, रोशनी मेरावी, फुलबती डहरिया, मुस्कान देशलहरे, त्रिवेणी मानिकपुरी, रामेश्वरी चौहान, चंदा जोषी, लीलादेवी पोर्ते, लता नाविक, सुमरित साहू, गोमती साहू, कौशिल्या गंधर्व, कांति लहरे, चंद्रिका रजक, रेखा लांझी, प्रमिला पाण्डेय, हिरा बघेल, चंदा, लता विशेकर, राधा निषाद, सुमित्रा भगवती राजपूत, ममता देवांगन, कविता, काजल, जयप्रकाश बारले, पदमसेन, पुरन योगी, सनत जायसवाल, तुकेशर साहू, धर्मेन्द्र तिवारी, भागी साहू, दुजे राम जाससवाल, पार्षद सुनील साहू, लक्की कादरी, परमेश्वर मानिकपुरी, दरबारी साहू, लखने कोसले।
यहां पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में बेलगाम महंगाई के लिए केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वक्ताओं ने कहां कि सौ दिनों में महंगाई कम करने के मुद्दे पर मोदी सरकार सत्ता में आई थी। ये सरकार अपने वायदे को भुल गई तथा बढ़ती महंगाई से अपने आंख को मूंद कर बैठी है। इसके चलते देश का प्रत्येक नागरिक भारी परेशानी है। वक्ताओं के संबोधन के पश्चात कांग्रेसजनों का जत्था यहां से शांति दीप कालोनी स्थित सांसद कार्यालय के लिए कूच किया। कांग्रेसजन ”बढ़ती महंगाई से मची है हाहाकार, कुम्भकरणी नींद में सोई है मोदी सरकार” के नारे के साथ ही ”नींद से जागों मोदी सरकार” के नारे लगा रहे थे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को प्रदर्शित करने के लिए अपने गले में टमाटर की माला पहन रखी थी। टमाटर की महंगाई का आलम ये है कि इसका दाम डेढ़ सौ रूपए किलों हो गया है। खाने-पीने की जरूरी वस्तुए पहले ही आसमान छु रही थी। अब टमाटर के महंगे हो जाने से हर परिवार का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। लगभग 2 किलोमीटर के रास्त भर कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार बताते हुए नारे-बाजी कर रहे थे। महंगाई के मुद्दे पर सांसद संतोष पाण्डेय की लगातार चुप्पी पर भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता अपना गुस्सा प्रकट कर रहे थे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने सांसद कार्यालय के आस-पास बैरीकेड लगाकर भारी सुरक्षा-व्यवस्था कर रखी थी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी वहां पर मौजूद थे। महिला कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए महिला पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेसजनों ने सांसद कार्यालय के पास महंगाई के विरोध में जमकर नारे बाजी की।

Related Articles

Back to top button