https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर नगर के वार्ड-13 में भाजपाइयो ने बताई उपलब्धियां

गीदम । केंद्र की मोदी सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा ने गीदम नगर के वार्ड नं 13 में सरकार की उपलब्धियां बताई साथ ही केंद्र सरकार के जनहितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देश पर प्रदेश मंत्री ओजस्वी भीमा मंडावी एव भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के सहमति से आयोजित हुआ जिसमें गीदम मण्डल के अंतर्गत वार्ड नं 13 के आंगनबाडी केंद्र में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां बताई गई । साथ ही केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाए मातृ वंदना योजना एव पोषक आहार के सम्बंध में भी जानकारिया दी गई । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी , महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी , भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता , हारम सरपँच प्रमिला सुराना समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदादिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button