छत्तीसगढ़

30 मई से 30 जून तक भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान

महासमुंद । भाजपा शहर मण्डल की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में रायपुर सम्भाग प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में सम्भाग प्रभारी सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, महासमुन्द विधानसभा प्रभारी प्रफुल्ल विश्कर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, चंद्रहास चंद्राकर सहित मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
बैठक के मुख्य वक्ता विशेष रूप से मार्गदर्शन के लिए पहुंचे रायपुर सम्भाग प्रभारी सौरभ सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महासमुंद जिला हमेशा से सन्गठन के कार्यो में अग्रणी रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी दृष्टिकोण से इस जिले में एक बड़ी चुनौती हमारे समक्ष है। केंद्र की भाजपा सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 9 साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिसमें भारत देश सशक्त और शक्तिशाली राष्ट्र बनकर विश्वपटल पर उभरा है। 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसम्पर्क अभियान प्रारम्भ होगा। जिसमें सम्पर्क से समर्थन, घर घर सम्पर्क कर केंद्र की भाजपा सरकार की जनहित कार्यो की उपलब्धियों का पत्रक वितरण, व्यापारी सम्मेलन, मोर्चा सम्मेलन, लाभार्थी सम्मेलन सहित अनेक कार्यक्रम निर्धारित कर प्रभारियों को नियुक्त किया गया है। शहर मण्डल की बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली एवम आभार महामंत्री प्रकाश शर्मा ने किया।विधायक सौरभ सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथस्तर की पूरी भौगोलिक स्थिति की समीक्षा करने की सलाह देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ में कार्य करने वाले हमारे कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है, जिनके परिश्रम और समर्पण से हमने 3 बार प्रदेश और लगातार 2 बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाने में सफल हुए है। पार्टी नही परिवार है कि सोच से हम सभी एकजुटता से कार्य करते हुए पूरी तरह घोटालों में लिप्त प्रदेश की भूपेश सरकार को सत्ता से बेदखल करने जन जन के बीच जाकर कांग्रेस की सरकार की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे।
सौरभ सिंह ने शहर मण्डल के सभी 10 शक्ति केंद और 46 बूथों के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों से शहरी क्षेत्र की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए। कार्यकर्ताओं ने सुझाव में कांग्रेस की भूपेश सरकार पर शराबबन्दी, युवाओं के बेरोजगारी भत्ता, निराश्रित पेंशन वृद्धि, चिटफंड कम्पनी की राशि वापसी, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश की जानकारी दी गयी।इस बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी थानसिंग दीवान, मोती साहू, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, धरम साहू, प्रलय थिटे, योगेश्वर राजू सिन्हा, पवन वर्मा, एतराम साहू, प्रकाश चंद्राकर, निरंजना शर्मा, महामंत्री एमआर विश्वनाथन, माधव टाकसाले, नारेंद्र गिरी, सुधा साहू, मोहन साहू, पवन साहू, विस्तारक सूरज सिंह, रमेश साहू, पार्षदगण देवीचंद राठी, संदीप घोष, पवन पटेल, मीना वर्मा, महेंद्र जैन, माधवी महेंद्र सिका, मंगेश टाकसाले,मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, हाफिज कुरैशी, गोपाल वर्मा, शुभ्रा शर्मा, लाल विजय सिंहदेव, सीता डोंडेकर, उत्तरा प्रहरे, लक्ष्मी साहू, सुरेखा कंवर, भगवा पटेल, महेंद्र सिका, भाऊ राम साहू, गौकरण साहू, जितेंद साहू, चंद शेखर बेलदार, राकेश श्रीवास्तव, उषा पाल, सुनीता देवांगन, नन्दू जलक्षत्री, नईम खान, फगवा पटेल, नागेंद्र चंद्रशेखर जलक्षत्री, कुशाल साहू, गोपी कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में भाजपा और मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी प्रकाश शर्मा ने दी है।
ठूठापाली गौठान से जुड़कर लक्ष्मी महिला समूह ने 9.19 लाख आय अर्जित की
महासमुंद। विकासखण्ड बसना में गठित लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ग्राम ठूठापाली की सदस्यों ने गौठान से जुड़कर आर्थिक समृद्धि पाई है। समूह की 10 महिलाओं द्वारा वर्मी कंपोस्ट निर्माण, सब्जी उत्पादन और मुर्गी पालन अपनाकर अपने आर्थिक स्थिति में सुधार ला रही हैं।ग्राम ठूठापाली विकासखण्ड मुख्यलाय से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के 10 सदस्यों द्वारा ग्राम गौठान प्रबंधन समिति गौठान में वर्ष 2019-20 से आज दिनांक तक कुल गोधन क्रय 5392.09 क्विंटल किया गया है। जिसे स्व सहायता समूह को हस्तातंरित होने पश्चात् वर्ष 2019-20 से आज तक सुपर कम्पोस्ट खाद 802.00 क्विंटल एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद 1296.80 क्विंटल, कुल 2098.80 क्विंटल खाद् उत्पादन किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के मानक स्तर 40 प्रतिशत की दर के विरुद्ध लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा लगभग 37.83 प्रतिशत खाद् का उत्पादन किया गया है। जिसके फलस्वरूप स्व सहायता समूह को निर्मित खाद का लाभांश राशि 6 लाख 23 हजार 32 रुपए की प्राप्ति हुई है। साथ ही स्वसहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन का कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया गया है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा वर्मी खाद् के अलावा सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन से भी अच्छी आमदनी हो रही है। सब्जी बाड़ी से 34 हजार 450 रुपए एवं मुर्गी पालन से 2 लाख 62 हजार 400 रुपए आय प्राप्त हुआ है। इस तरह समूह को कुल आय 9 लाख 19 हजार 882 रुपए अर्जित हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button