छत्तीसगढ़

प्रश्नोत्तरी में आत्मानंद गरियाबंद स्कूल प्रथम रहा

गरियाबंद । जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमे फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर तथा देवभोग विकासखण्ड के पांच टीमों के 10 बच्चों ने भाग लिया। जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता पांच टेबल राउंड वित्तीय साक्षरता पर आधारित प्रश्न पूछे गये, जिसमे गरियाबंद ब्लाक से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद से तुसार वर्मा एवं जागृति साहू ने सर्वाधिक अंको 330 के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर फिंगेश्वर ब्लाक से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम से पायल साहू व गुंजेश्वरी सोनकर और छुरा ब्लाक से शा.उ.मा. विद्यालय पांडुका से गौकरण साहू, पूनम सिंह ध्रुव तृतीय स्थान और देवभोग ब्लाक से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से वर्षा दीवान व साक्षी यदु चतुर्थ स्थान एवं मैनपुर ब्लाक से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मैनपुर से मिमोह रामटेके व हिमांशी साहू ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में छ.ग. राज्य से संबंधित प्रश्न, सामान्य अर्थव्यवस्था और वित्त, आरबीआई से संबंधित प्रश्न, अन्य नियामक और वित्तीय संस्थान, सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न किया गया।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री राजीव रंजन ने बताया कि जिला स्तर से चयनित होकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ प्रायोजित क्विज प्रतियोगिता जिले के पश्चात राज्य एवं राष्ट्रीय लेवल पर आयोजित होगा। क्विज प्रतियोगिता में जिला समग्र शिक्षा मिशन गरियाबंद ए.पी.सी. श्री विल्सन पी थॉमस, प्राचार्य श्री दीपक कुमार बौध, एफ.एल.सी.श्री प्रेमलाल साहू, श्रीमती सिम्मी विल्सन एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार, आयुष दुबे, हलधर मेहर, देवमाया पाल, दीपिका रानी साहू, वागेश्वरी कुंजाम, त्रिलोचना साहू, महिमा तिर्की, किरणनन्द, रोशनी साहू, मघवीदेवी, कोमल शर्मा, कल्पपना साहू, उप प्राचार्य किशोर कुमार साहू, सी.एफ.एल. अजय सोनवानी, छत्रेश दीवान एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button