https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

युंका अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सांसद निवास का घेराव

भिलाई । युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर भिलाई युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विभोर दूरगरकर के नेतृत्व में दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल के निवास का युवक कांग्रेसियों ने घेराव किया। और बरसते पानी में उनके घर के सामने बैठकर जमकर प्रदर्शन किया। युकांईयों की मांग थी कि छत्तीसगढ़ से केन्द्र की लोकसभा में 9 सासंद छत्त्ीसगढ़ की जनता ने चुनकर इन्हें संसद दिल्ली में भेजा है लेकिन इन्हें जनता के समस्याओं से कोई सरोकार नही है। युकांईयों ने आगे बताया कि 100 से अधिक ट्रेनों छग में रद्द है और लेट लतीफ चल रही है। इन सारी चीजों की व्यवस्था सांसद बहाल कराये। चूंकि स्कूलों की छुट्यिा लग चुकी है। पालक अपने बच्चों के साथ भूखे प्यासे घंटों स्टेशनों में अपनी रात गुजार रहे है। या तो ट्रेनें रद्द हो जा रही है। या फिर लेट लतीफ चल रही है। युकांईयों ने सांसद विजय बघेल से इस्तीफे के मांग की भी नारे बाजी जमकर की। उन्होनें कहा कि सांसद विजय बघेल जनता की मूलभूत सुविधाओं की मांग केन्द्र में रखे अन्यथा इस्तीफा दे दे की मांग युकाईयों ने दी। आज के इस प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित युकांईयों में प्रमुख रूप से जयंत देशमुख, मनीष तिवारी, भास्कर दुबे, सतनाम सिंह आयुष शर्मा पलाश लिमेश आकाश कन्नौजिया गुरलिन सिंह सहित बड़ी संख्या में युकांई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button