https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

दंतेश्वरी सरोवर पार्क में नौका विहार हुआ बंद खराब मोटरबोट की नपा ने नहीं कराई मरम्मत

दंतेवाड़ा । नगर प्रशासन ने नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए दंतेश्वरी सरोवर पार्क में नौका विहार योजना की शुरूआत करीब दो वर्ष पूर्व अति उत्साह के साथ किया था। आखिरकार अन्य सरकारी योजनाओं की तरह नौका विहार की सुविधा भी दो साल के भीतर ही पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। बीते साल लाखों रूपए खर्च कर क्रय किए गए अधिकांश नाव आज की तारीख में दंतेश्वरी तालाब किनारे टूटफूट होकर बेसूध पड़े हैं। एक दो नाव तो तालाब में डूबकर पूरी तरह से जलमग्र हो चुके है। लाखों रूपए पानी में चला गया हैं कोई सुध लेने वाला नहीं। नौका विहार बंद पड़ा है।गौरतलब है कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में नगर के हृदय स्थल पर बसा दंतेश्वरी सरोवर पार्क में नगरवासियों के मनोरंजन (नौका विहार) एवं घुमने टहलने के साथ साथ योगाभ्यास के लिए अलग अलग प्रकार के इंस्टूमेंट लगाए गए हैं । बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम पार्को में घुमने टहलने एवं योगाभ्यास के लिए जाते हैं। वहीं तालाब में नौका विहार का आनंद उठाने नगर प्रशासन ने कुछ मोटरवोट एवं प्लास्टिक के पैडिल नाव की व्यवस्था भी किया था। खासकर युवा व बच्चे जमकर नौका विहार का आनंद उठा रहे थे। पालिका ने नौका विहार के संचालन की व्यवस्था एक महिला स्व सहायता समूह को दे रखा था। 20 रूपए प्रति व्यक्ति की दर से नौका विकार करवाया जा रहा था। इसी बीच इस वर्ष बच्चों की परीक्षाए खत्म होने के बाद अब गर्मी की छुटिटयां शुरू हो चुकी है। शाम के वक्त बड़ी तादात में युवा व बच्चे नौका विहार का आनंद उठाने दंतेश्वरी सरोवर पार्क पहुंच रहे हैं लेकिन यहां नौका विहार की सुविधा बंद कर दिए जाने से बच्चे मायुस होकर लौट रहे हैं। नौका विहार संचालन करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं का कहना है कि सभी मोटरवोट खराब हो चुके हैं। कुछ के मोटर चोरी हो गए हैं। पालिका के अधिकारियों को बताया जा चुका है नाव के मेंटनेंस की जवाबदारी हमारी नहीं है। नये नाव खरीदने की बात पालिका के अधिकारियों ने कहा था मगर अब तक नाव नहीं आया है। ईधर नौका विहार का आनंद नहीं उठा पाने से बच्चे काफी निराश हैं व अपने को ठगा हुआ सा महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द नौका विहार की सेवा को बहाल किया जाए ताकि छुटिटयों में हम बच्चे ज्यादा से ज्यादा आंनद उठा सकें।
पालिका की अकर्मण्यता के चलते नौका विहार हुआ बंद- नगर पालिका दंतेवाड़ा ने करीब दो वर्ष पहले दंतेश्वरी सरोवर पार्क में लाखों रूपए खर्च कर सिंगल, डबल, व लंबे नाव व वोट की व्यवस्था करवाया था उस वक्त पालिका के अधिकारियों ने नौका विहार चालू करवाकर स्वयं अपनी पीठ थपथपाई थी। बीते साल भी कुछ नाव खरीदे गए थे। नौका विहार का अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा था बड़ी संख्या में पर्यटक शाम के वक्त नौका विहार का आंदन उठाने दंतेश्वरी सरोवर पार्क में अपने बच्चों को लेकर पहुंच भी रहे थे। स्व सहायता समूह की अच्छी कमाई भी हो रही थी। सब कुछ ठीक ही चल रहा था इसी बीच पालिका द्वारा नाव का मेंटनेंस एवं देखरेख में लापरवाही बरतने के चलते धीरे धीरे मोटरवोट खराब होने लगे। नावों की मोटर भी चोरी जाती रही लेकिन इसकी सुध पालिका ने कभी नहीं ली। यूं कहें कि पालिका की उदासीनता, कोताही एवं अकर्मय पूर्ण कारवाई के चलते आज नौका विहार को बंद करना पड़ा है तो गलत नहीं होगा। पालिका का तो कुछ नुकसान नहीं हुआ वहीं पर्यटकों को अवश्य निराशा हुई है। इसके लिए पूरी तरह से पालिका के अधिकारी जिम्मेदार हैं। इस विषय पर जब जिम्मेदार सीएमओ नगर पालिका पवन मेरिया से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई उनसे सवाल किया गया कि पुराने नाव की मरम्मत कब तक होगी? नए वोट कब तक खरीदी कर तालाब पहुंचेंगे? नौका विहार की शुरूआत कब तक हो पाएगी? इन प्रश्रों के जवाब उन्होने तरूण छत्तीसगढ़ को अपना जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखा।

Related Articles

Back to top button