https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी गये तीन दिन की हड़ताल पर

पत्थलगांव । नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारीयों ने आज हडताल कर दी। अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर प्लेसमेंट के दर्जनो कर्मचारी तीन दिनो तक हडताल मे रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम उन्होने पतर्् लिखकर हडताल का आगाज किया है। छ.ग. नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश स्तरीय आव्हान पर यहा भी हडताल की शुरूवात हो गयी,जिसके कारण आज सुबह लोगो के घरो मे कचरा इकटठा दिखायी दिया। रोज की तरह कचरा उठाने वाली वाहन भी चलती दिखायी नही दी। कुछ देर के लिए नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने कचरा वाहन चलाकर लोगो के घरो का कचरा इकटठा किया,परंतु प्लेसमेंट कर्मचारीयों की तीन दिवसीय हडताल के कारण शहर के अधिकंाश जगहो पर कचरे का ढेर दिखायी दे रहा था। महासंघ के पदाधिकारीयों का कहना है कि शासन उनकी मांगो की ओर ध्यान नही दे रहा है,उन्होने बताया कि तीन सूत्रीय मांगो के समर्थन मे 10 अपै्रल से 12 अपै्रल तक सामुहिक अवकाश पर रहेंगे। उनके द्वारा जिले मे धरना प्रदर्शन मे शामिल होने की भी बात लिखी है,कर्मचारी बताते है कि नगरीय निकायो मे प्लेसमेंट ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारीयों को नगरीय निकाय मे समायोजित करना उनकी पहली मांग है। उसके अलावा नगरीय निकाय मे कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारीयों को नियमित कर 62 वर्ष की आयु तक नौकरी की सुरक्षा प्रदान करना दूसरी प्रमुख मांग है। तीसरी एवं अंतिम मांग मे उन्होने ने बताया कि नगरीय निकाय मे कार्यरत किसी भी प्लेसमेंट कर्मी को सेवा से पृथक ना किया जाये। अपनी इन तीनो मांग को लेकर नगर पंचायत के प्लेसमेंट कर्मचारी तीन दिनो की हडताल पर चले गये है। शासन प्रशासन की ओर से इन कर्मचारीयों की मांग या उन्हे मनाने की कोशिश नही की जाती है तो शहर मे गंदगी का अंबार लगने की संभावना जतायी जा रही है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने मांग की है कि प्लेसमेंट कर्मचारीयों कंी मांग की ओर शासन को जल्द ही ध्यान देना चाहिये।।

Related Articles

Back to top button