छत्तीसगढ़

स्थापना दिवस पर वरिष्ठ भाजपाइयों का किया सम्मान

महासमुंद । भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा शहर मण्डल द्वारा वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा का झंडोत्तोलन किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देखा। पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर ने 6 अप्रैल 1980 को गठित भाजपा के संघर्षमय शुरूआत से लेकर वर्तमान समय तक भाजपा के ऐतिहासिक स्वर्णिम कार्यकाल की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा रीति नीति और सिद्धांतों पर आधारित स्वच्छ विचारधारा की। राजनीति करती है।पूर्व विधायक चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा ने भाजपा के संस्थापक महापुरुषों को नमन करते हुए भाजपा के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मूलरूप से कार्यकर्ताओं पर आधारित भाजपा उनके परिश्रम और संघर्षों की बदौलत आज इस मुकाम पर है। प्रदेश में लगातार 15 वर्षो तक सरकार में रही डॉ रमन सिंह की सरकार में पूरे प्रदेश में विकास की ऐतिहासिक गाथा लिखी गयी। आने वाला समय कठिन परीक्षा का है, हम सभी को एकजुटता से पुन: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने एकजुटता से परिश्रम करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर ने भी भाजपा के सुशासन काल के अविष्मरणीय उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख करते हुए कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना भाजपा के संस्थापक सदस्यों का स्वप्न रहा है, जिसे भाजपा के सरकार के कार्यकाल में पूरा किया गया है। भाजपा के महापुरुषों के संघर्षों और उनके योगदान को हम सभी स्मरण में रखे उनके बताये हुए मार्गो का अनुशरण करते रहे तभी सबका साथ सबका विकास की कल्पना साकार होगी। जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने भी भाजपा जिला संगठन द्वारा 6 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए स्थापना दिवस पर जिला भाजपा कार्यालय में संध्या के समय होने वाले भव्य एवम गरिमामयी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी के लिए मन्दिर के समान महत्व रखने वाले भाजपा कार्यालय की आकर्षक सॉज सज्जा फूलों, रंगोली एवम लाइटिंग के साथ की गयी है और ढोल बाजो, अतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण किया जाएगा।स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से देखा गया। साथ ही भाजपा शहर मण्डल द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता माधवराव टांकसाले और पूर्व पार्षद वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री प्रभा साहू पूर्व पार्षद एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजाता विश्वनाथन एवं वरिष्ठ भाजपा जन चन्द्रिका चौबे एवं मधुसूदन सोनी का शाल श्रीफल पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान भी किया गया और मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान एवम आभार शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रलय थिटे, मंडल महामंत्रीगण एम्आर विश्वनाथन, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, लाल वजय सिंह,मंडल अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, विष्णु चंद्राकर, अनुसूचित जाति जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, शंकर चंद्राकर, पार्षद देवीचंद राठी, पार्षद संदीप घोष, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश रूपरेला, मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, महेंद्र सिक्का, अलजा पुंज, अमृत चोपड़ा, हनीश बग्गा, नरेंद्र गिरी, अमन वर्मा, देवेंद्र चंद्राकर, हिमांशु चंद्राकर, राकेश श्रीवास्तव, अमित साहू, शिव राठौर, मिलिंद चंद्राकर, मुन्ना साहू, राजकुमार राठौर, गोपी कनौजे, कादर राजपूत, पार्वती साहू, सुरेखा कंवर, लक्मी साहू, सुनीता साहू, मधु यादव, हुस्सैना बानो, अर्चना चंद्राकर, सोनाधर सोनवानी, अरविन्द प्रहरे, राजेंद्र साहू, कुशल साहू सहित सभी प्रमुख कार्यकर्तागण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button