खेल – मनोरंजन

फुटबाल: कतर विश्वकप-2022, राउंड ऑफ 16 की तस्वीर साफ हो रही

दयनीय स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार ?

– जसवंत क्लाडियस,तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता
विश्व कप फुटबाल के 92 वर्षों के इतिहास में एशिया महाद्वीप में सिर्फ दूसरी बार खेल महाकुंभ कतर में चल रही है। इसमें फीफा के 211 (देश) सदस्य एसोसिएशन हैं। इसमें से 206 सदस्य एसोसिएशन की टीम ने आरंभिक मुकाबलों में भाग लिया। जिनके मध्य 6 जून 2019 से 14 जून 2022 तक 865 मुकाबले हुए जिसके पश्चात अलग-अलग महाद्वीपों को दिये गये कोटा के आधार पर 32 टीम को मुख्य दौर में भाग लेने की मान्यता मिली। एशियन फुटबाल कांफेडेरेशन ने 46 देशों में से मेजबान सहित 06 देशों, कांफेडेरेशन आफ अफ्रिकन फुटबाल के 54 में से 5 देशों, इसी तरह कांफेडेरेशन आफ नार्थ, सेंट्रल अमेरिकन एंड कैरेबियन फुटबाल के 34 में से 4 टीम, साउथ अमेरिकन फुटबाल कांफेडेरेशन के 10 टीम में से 4, ओसीआनिआ फुटबाल कांफेडेरेशन की 7 में से एक (का चयन होना था परंतु किसी टीम ने योग्यता हासिल नहीं की), इसी प्रकार यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन के 55 टीम में से 13 टीम को योग्यता हासिल करने की पात्रता थी। अंतिम रूप से स्थान प्राप्त 32 टीम के लिए 1 अप्रैल 2022 को कतर में ड्रा निकाला गया। जो कि उपरोक्त 32 टीम के 31 मार्च 2022 तक के प्रदर्शन के आधार पर था। फीफा की विश्वकप चैंपियनशिप बहुत ही व्यवस्थित ढंग से होती है। वैसे तो योग्यता हासिल करने वाली एक टीम में 26 खिलाड़ी सम्मिलित किए जाते हैं लेकिन इस टूर्नामेंट के नियमानुसार 21 अक्टूबर 2021 तक प्रत्येक टीम के 55 खिलाड़ी का नाम तय करके फीफा को सूचित करने का प्रावधान किया गया था। सिर्फ यही नहीं मुख्य प्रतियोगिता के लिए योग्यता हासिल करने वाली टीम के 26 खिलाड़ियों की अंतिम सूची 13 नवंबर 2022 तक फीफा मुख्यालय पहुंचाया जाना अनिवार्य कर दिया गया था। 2018 के विश्व कप तक एक टीम में 23 खिलाड़ी हो सकते थे लेकिन फीफा ने अगस्त 2022 में एक टीम के लिए खिलाड़ियों की संख्या को 23 से बढ़ाकर 26 कर दिया गया था। कतर विश्वकप फुटबाल स्पर्धा के लिए योग्यता प्राप्त फ्रांस और इरान ने 25-25 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया है। एक मैच के संचालन के लिए फीफा ने 10 अधिकारियों को नियुक्त किया है इसमें एक रैफरी, दो अस्टिटेंट रैफरी, रिजर्व असिस्टेंट रैफरी तथा चार वीडियो असिस्टेंट रैफरी, स्टैंड बाई,असिस्टेंट वीडियो रैफरी शामिल हैं। फीफा विश्वकप (पुरुष) के इतिहास में पहली बार पुरुषों के मैच के लिए तीन महिला रैफरी और तीन महिला असिस्टेंट रैफरी की नियुक्ति की गई है। फीफा ने 19 मई 2022 को 36 रैफरी, 69 असिस्टेंट रैफरी की चयन सूची जारी की जिन्हें सृष्टि के सभी 6 कांफेडेरेशन से लिया गया है। इसी तरह 24 वीडियो असिस्टेंट रैफरी को भी नियुक्त किया गया। भारतीय पुरुष फुटबाल टीम की फीफा द्वारा जारी रेकिंग में बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। 6 अक्टूबर 2022 को विश्व स्तर पर भारत को 106वां स्थान प्राप्त है जबकि एशिया महाद्वीप में उसे 19वां स्थान प्राप्त है। इसी प्रकार मैच संचालन के अधिकारिक सदस्य के हिसाब से भारत के किसी भी अधिकारी का विश्व कप फुटबाल 2022 के लिए रैफरी, असिस्टेंट रैफरी, रिजर्व असिस्टेंट रैफरी, वीडियो असिस्टेंट रैफरी की सूची में नाम नहीं है जबकि इस चैंपियनशिप के अंतिम दौर के 32 टीम में चयन नहीं होने के बावजूद चीन, जांबिया, अल्जेरिया, दक्षिण अफ्रीका, रवांडा, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हांडूरास, पेरू, वेनेजुएला, न्यूजीलैंड, रोमानिया, इटली, स्लोवेनिया आदि देशों के लोगों का चयन मैच संचालन के लिए हुआ है। इस दिशा में भारत के राष्ट्रीय फुटबाल संघ को विशेष ध्यान देकर तकनीकी अधिकारियों/मैच संचालन करने वाले अधिकारियों को तैयार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button