छत्तीसगढ़

बीजेपी कैम्प मंडल ने किया गृह मंत्री का पुतला दहन

भिलाई । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के आवाहन पर भाजयुमो भिलाई अन्तर्गत कैम्प मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष अमित मिश्र के नेतृत्व मे जलेबी चौक में एकत्रित होकर गृह मंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मार्गदर्शन हेतु मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर, लतेल यादव, अरविंद वर्मा, पार्षद सत्या देवी जायसवाल, लक्ष्मी साहू , अंजय पांडेय प्रदेश कार्यसमिति, प्रदीप गुप्ता, शिव नारायण गुप्ता, विकास भगत पूर्व मंडल महामंत्री आदि का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। आभार प्रदर्शन जिला प्रचार प्रसार मंत्री चंदन यादव ने किया। संचालन नीरज तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी नीरज तिवारी व नवीन सिंह के अलावा प्रमुख रूप से जिला प्रशिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह, बी संतोष, ब्रजेश जयसवाल, पंडित जी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख जयंत शर्मा आदि उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button