छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला, जताया विरोध

महासमुंद। भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर भाजयुमो महासमुंद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फूंका पुतला। सूरजपुर में भाजयुमो अध्यक्ष के ऊपर रेत माफियाओं द्वारा जान लेवा हमला किया गया, जिसके विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया।ज्ञात हो सूरजपुर में अवैध रेत खनन के विरोध कर रहे युवा मोर्चा के पदाधिकारी को ट्रक से कुचल कर हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया गया। कांग्रेस सरकार से संरक्षित और पोषित अपराधियों के हौसले बुलंद है, प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, अवैध कब्जा, अवैध शराब ,अवैध खनन, नकबजनी आम बात हो गई है। अपराधी बेखौफ होकर कांग्रेस सरकार के संरक्षण में अपराध किए जा रहे, जिसके खिलाफ भाजयुमो ने पुतला दहन कर विरोध किया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम सरकार, भाजयुमो जिला सह प्रभारी सिद्धांत शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री दिनेश रुपरेला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, जनपद सभापति दिग्विजय साहू, भाजपा जिला सहकारिता प्रकोष्ठ देवेंद्र चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नंदू जलक्षत्री, भाजयुमो महांत्री अमन वर्मा, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपी कन्नोजे, अमित साहू, सोनाधार सोनवानी, विक्की गुरुदत्ता, दीपक राव, सुधा साहू, हेमलता यादव, भगवती करकशे, हेमकांती देवांगन, मधु यादव, सुरेखा कंवर, हुलसी चंद्राकर एवम भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button