छत्तीसगढ़

भाजपा ने किया चक्काजाम व धरना-प्रदर्शन

डोंगरगढ़ । प्रदेश भाजपा के आह्वान पर नगर में भी शुक्रवार को शहर व ग्रामीण भाजपा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक माह के अंदर 4 भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ सहित अन्य ग्रामीणों की निर्मम हत्या की उच्च स्तरीय जांच व दोषियों पर कार्रवाई को लेकर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुराने बस स्टैंड चौक में लगभग डेढ़ घंटे चक्काजाम कर प्रदेश की भूपेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करके राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी अजय तिवारी पूर्व विधायक रामजी भारती विनोद खांडेकर सुरेंद्र सिंह बन्नाआना चीकू जैन प्रदीप बाघ हरिंदर एस मांगे शशिकांत द्विवेदी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल पवन मेश्राम शहर अध्यक्ष अमित जैन महामंत्री राकेश अग्रवाल संतोष राव नपा नेता प्रतिपक्ष अमित छाबड़ा सुजीत टंडन महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़ लक्ष्मी यादव नमिता चौहान अर्चला सिंह ठाकुर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा जसमीत बनोवाना ग्रामीण महामंत्री लखन जंघेल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र गेद्रे वीरेंद्र सोनी छबील साहू उपकार साहू मुरली गेडम राजेश गजभिए रवि मंडल हरीश मोटघरे मुकेश रामटेकेविनीत यादव वीरेंद्र साहू प्रिंस कक्कड़ सुनील तिवारी मानिक सेन अमित बोस जय कांत राहुल नामदेव शुभम देशमुख जय देवांगन देव वर्मा जी भार्गव राव विक्रांत सिंह राजपूत द्रोण सिन्हा हर्ष रोनाल्डो अक्षय यादव दिलीप सिन्हा दुर्गेश यदु दीपक यदु भार्गव राव ऋषभ रजक राजकुमार रजक जितेंद्र वर्मा डिंपी महापातरे सोमांशु गेंद्रे आवेश निगम सावन तेंबुरकर के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। शहर मंडल अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या की जा रही है जिसमें सरकार की भूमिका संदिक्त है जिसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button