छत्तीसगढ़

कार्यकर्ताओं को विभिन्न वार्डों की सौंपी गई जिम्मेदारी

महासमुंद । मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शहर मडल की बैठक प्रभारी पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में शहर मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली एवं संदीप दीवान (सह प्रभारी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. विमल चोपड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों के आवास के सपने को पूरे देश में पूर्ण करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उठाया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं उसके मुखिया भूपेश बघेल ने ग्यारह लाख छत्तीसगढिय़ों के पक्के मकान के सपने को चकनाचूर किया है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी इस कांग्रेस सरकार के विरूद्ध आम छत्तीसगढिय़ों में घोर आक्रोश है। हमें उन हितग्राहियों के घर-घर जाना है, उनके सपनों को तोडऩे वाले मुख्यमंत्री के विरूद्ध होने वाले 20 तारीख के प्रदर्शन में उनकी भागीदारी निश्चित करना है।महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली ने कहा कि शहर मंडल द्वारा 20 तारीख के इस प्रदर्शन में 1500 लोगों को शामिल करने का लक्ष्य शहर मंडल से रखा गया है। जिसके लिए विभिन्न वार्डो की जिम्मेदारी बांटी गयी है। वार्ड न. 1 से राकेश सचदेव, सुरेन्द्र साहू, हेमतला केशरवानी, वार्ड 2 हनीष बग्गा, पप्पु ठाकुर, सोनाई विश्वकर्मा, वार्ड. 3 भूपेन्द्र सार्वा, गोविन्द ठाकुर, वार्ड. नंबर 4 महेश चौहान, रेखा देवार, वार्ड 5 केशव साहू, भगवती करकसे, वार्ड 6 जमुना यादव, कुमारी बघेल, सीता तोण्डेकर, वार्ड 7 गोपाल वर्मा, ओमप्रकाश औसर, सुनीता साहू, वार्ड 8 अशोक साहू, फगवा पटेल, वार्ड 9 निशा नायक, महेन्द्र सिका, सुरेन्द्र ईसाई, वार्ड 10 माखन पटेल, नईम खान, वार्ड 11 उत्तरा प्रहरे, सुभाष रात्रे, वार्ड 12 जितेन्द्र साहू, नकुल यादव, वार्ड 13 देवेन्द्र पाण्डेय, विक्की गुरूदत्ता, प्रीतिसिंह, वार्ड 14 चन्द्रिका चैबे, वार्ड 15 वजीर अरोरा, वार्ड न. 16 राकेश श्रीवास्तव, गणेशसिंह चौहान, वार्ड 17 प्रकाश चन्द्राकर, दीपिका सोनी, नीरज चन्द्राकर, राकेश पटवा, वार्ड 18 चन्द्रशेखर जलक्षत्री, वार्ड 19 कौशिल्या बंसल, रमेश साहू, वार्ड न. 20 देवेन्द्र चन्द्राकर, अखिलेश राव, वार्ड 21 अशोक टण्डन, जितेन्द्र साहू, वार्ड 22 पार्षद हेमलता यादव, जग्गू छुरा, डोमारी ताण्डी, वार्ड न. 23 सुरेखा कंवर, लक्ष्मी साहू, जितेन्द्र साहू, वार्ड. 24 जुगराज महानन्द, महेन्द्र सिखा, हिम्मत ताण्डी, वार्ड न. 25 संदीप घोष, वार्ड. न 26 निरंजना शर्मा, शुभ्रा शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, वार्ड न. 27 अविनाश शर्मा, अग्रज शर्मा, उमा साहू, वार्ड 28 मधु यादव, गोपी कन्नौजे, वार्ड 29 सुधा साहू, हिमांशु चन्द्राकर, नागेन्द्र नशीने, वार्ड 30 मोहन साहू, राजेश प्रजापति, सोनाधर सोनवानी शामिल है। कार्यक्रम के प्रारंभ में देवीचंद राठी को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किए जाने पर अभिनंदन किया गया।बैठक में पूर्व जिलाध्क्ष चन्द्राहास चन्द्राकर, पूर्व मंत्री पूनम चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि मोहन साहू, विधि प्रकोष्ठ के प्रलय थिटे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक देवीचंद राठी, महामंत्री विश्वनाथन, महामंत्री प्रकाश शर्मा, माधव राव टांकसाले, जिला मंत्री निरंजन शर्मा, अनुसुचित जाति मोर्चा महामंत्री उत्तरा प्रहरे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button