https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को करना है आत्मसात:विजय बघेल

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल निवास सेक्टर 5 भिलाई में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय तेल चित्र पर माल्यार्पण कर इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि हम सब उनके अनुयायी हैं। पूरा देश उनके मार्गदर्शन में चल रहा है। आज ही के दिन 11 फरवरी को उनका दुखद निधन हुआ था। उनके बताए हुए रास्ते पर चलते हुए हमारा देश निरंतर प्रगति कर रहा है। हमारे महापुरुषों ने पूरी जीवन और जवानी खोकर देश में एक मानववाद का अलख जगाया।
आज उन्हीं के परिवार के रूप में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 17 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य हैं जो ऊंचाई उन्होंने जो संकल्प उन्होंने लिया था देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रहे हैं। हम संकल्प लेते हैं कि भारत को अखंड बनाए रखेंगे। इस अवसर पर भिलाई जिला भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, प्रमोद सिंह, शंकर लाल देवांगन, शारदा गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, दीपक रावना, लक्ष्मी कांत तिवारी, निशु पांडेय, मंयक गुप्ता, रोहन सिंह, विनोद उपाध्याय, बंटी नाहर, पप्पू चन्द्राकार, राजेश सिंह, नासिर भाई, प्रकाश सांवत, राजा ठाकुर, गोपाल कृष्ण वर्मा, मनोज गुप्ता, ब्रदी प्रसाद सिंह, महेश वर्मा, मदन सेन, शिवा साहू, शिबू महमूद, अहमद खान, जहांगीर हुसैन, अनिल शर्मा, अब्दुल वाहिद, गुरमीत सिंह, अब्दुल इसराइल, उमाशंकर, संतोष सोनी, हरिश्चंद्र भारती, राजेश केसरवानी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button