छत्तीसगढ़

राहुल गांधी जिंदाबाद के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा वार्ड में जारी

कवर्धा । राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटटा डी सूजा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम, निर्देश व मंत्री विधायक मो अकबर भैया, क्रेडा सदस्य जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी के मार्गदर्शन मे शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानू दुबे ने आज शहर महिला की टीम एवम् वार्ड के बूथ प्रभारी ,पार्षद,राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक छह आदर्शनगर मंच से कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुवात कर पूरे वार्ड में वार्डवासियों के घर घर में मुलाकात कर प्रदेश सरकार एवम् मंत्री अकबर द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की संदेश को पहुंचाते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद की नारा लगातार लगाते हुये यात्रा कार्यक्रम संपन्न की। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से पहले मंत्री अकबर के द्वारा किए जा महिलाओं के हितों में कार्य को देखते हुए वार्ड सात के भाजपा महिला कार्यकर्ता लता नाविक ने शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करते हुए कहा कि मैं भी मंत्री अकबर के लिए कार्य करूंगी और शहर महिला में जुड़कर कांग्रेस पार्टी की कार्य करूंगी,शहर अध्यक्ष रानू दुबे ने उन्हें गमछा पहनाते हुए स्वागत किया । कार्यक्रम के अंत में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानू दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान 26 मार्च तक जारी रहेगी और आगे यात्रा की जानकारी की सूचना आप सभी को दी जाएगीआज के इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान में, प्रमुख रूप से वार्ड पांच पार्षद नेतराम धुर्वे, राजीव युवा मितान क्लब से उमेश साहु, मन्नू बक्शी,रामेश्वर ठाकुर,सेवा दल कांग्रेस शहर अध्यक्ष पदूम सेन,नारायणी टोंडर,शहर महिला कांग्रेस रचना कोसले,रोशनी मरावी,त्रिवेणी,चंदा जोशी, पंच बाई,शशि चौहान,नेतराम धुर्वे,कमरूनिषा,फूलवती डहरिया, फूलबाई, गनेशी, फेकन बाई,सुशीला ठाकुर ,लक्ष्मी, प्रीति ठाकुर,अनुसूया निर्मलकर,जमुना मानिकपुरी, कोदी बाई आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button