छत्तीसगढ़

मोखपाल केंद्र में कचरायुक्त एवं कीड़े लगे धान की हो रही खरीदी

दंतेवाड़ा । बस्तर संभाग में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी इस समय सभी केंद्रो पर जारी है जो आगामी 31 जनवरी तक चलेगा। धान खरीदी में कहीं कोई गड़बड़ी न हो इसकी व्यवस्था भी की गई है साथ ही किसानों का फ्रेश एवं साफ सुथरा धान ही खरीदने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया गया है बावजूद कई केंद्रों में कचरायुक्त, कीड़े लगे एवं नमी वाली धान भी धड़ल्ले से खरीदी जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण मोखपाल खरीदी केंद्र में देखा जा सकता है यहां धान की बम्पर आवक तो लगातार बनी हुई है मगर केंद्र प्रभारी द्वारा यहां किसानों से कचरायुक्त एवं कीड़े लगे धान खरीदी जा रही है जबकि केन्द्र प्रभारियों को मार्कफेड, खाद्य विभाग एवं डीएमओ ने साफ एवं स्पष्ट आदेश दिया है कि साफ सुथरा एवं सुखा हुआ बगैर नमी वाले धान को ही प्राथमिकता से लेना है। गौरतलब है कि दक्षिण बस्तर जिले अंतर्गत करीब 13 केंद्रों में इन दिनों धान खरीदी का कार्य तेजी से चल रहा है। धान खरीदी केंद्रों में गड़बडिय़ोंं को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जाने के बावजूद भी मोखपाल खरीदी केंद्र में खराब धान खरीदे जाने की शिकायतें लगातार मिल रही है। शिकायत के आधार पर तरूण छत्तीसगढ़ संवाददाता ने गुरूवार को मोखपाल खरीदी केंद्र पहुंच धान खरीदी का जायजा लिया तो पाया कि यहां धान की खरीदी तो जबदतस्त हो रही है। उम्मीद से ज्यादा धान की आवक भी यहां बनी हुई है। 12 जनवरी तक यहां करीब 12 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिसमें करीब 3280 क्विंटल धान की उठाव भी हो चुका है। मोखपाल खरीदी केंद्र में करीब 14 गांव आते हैं जहां के किसान धान बेचने केंद्र में पहूंच रहे हैं। यहां पंजीकृत किसानों की संख्या करीब 1020 है । खरीदी की स्थिति तो ठीक है लेकिन खरीदी केंद्र में न तो किसानों के बैठने की माकुल व्यवस्था की गई है न ही जलपान एवं छांव इत्यादि की व्यवस्था ठीक ठाक दिखाई दिया। पड़ताल पर हमें कई बोरे में रखा धान गंदा कचरायुक्त दिखाई पड़ा। कुछ धान में तो छेद भी दिखाई पड़े। कहने का आशय यह कि जब कचरा एवं कीड़े लगे एवं नमीयुक्त धान खरीदने की मनाही है तो आखिर केंद्र प्रभारी आंख मंूंदकर इतनी लापवरवाहीपूर्वक क्यों कचरा की धान खरीदी कर रहा है? बहरहाल इसकी शिकायत डीएमओ एवं सहकारी बैक प्रबंधक से भी कर दी गई है।

अब देखने वाली बात होगी कि इस पर कोई कारवाई होती भी है या फिर ये डील कहीं उपर से ही सेट न हो रखा है यह तो आगे की कारवाई बाद ही पता लग पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button