छत्तीसगढ़

निश्चित ही एक दिन महिलाएं सार्थक परिणाम लायेगी: राशि 

महासमुंद। बंधन कोन्नगर स्वयं सेवी संस्था और बजाज एलियांज के सौजन्य से अति गरीब, असहाय व बेसाहारा 35 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने नि शुल्क रोजगार सामग्री वितरण नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने किया। रमनटोला स्थित बंधन स्वयं सेवी स्थान और बजाज एलियांज द्वारा गुरुवार को ग्रामीण व शहरी अति गरीब महिलाओं को नि शुल्क रोजगार मूलक सामग्रियों का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग रही। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने महिलाओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जहां अधिक भीड़ होती है वहां उद्देश्य की पूर्ति कभी नही होती है। लेकिन जहां कम भीड़ हो पर उद्देश्य बड़े होने चाहिए। उन्होंने बंधन स्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा अति गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार स्थापित कर के दिया जाना निश्चित ही इसका सार्थक परिणाम एक दिन देखने को मिलेगा। ऐसे महिलाओं का जीवन संवारना कोई छोटी बात नहीं बल्कि बहुत बड़ा काम है। इस दौरान नपाध्यक्ष ने महिलाओं को सिलाई मशीन, हाथ ठेला, फैंसी आयटम, किराना दुकान के लिए राशन, तराजू बाट आदि सामग्री का वितरण किया। बता दें कि इन संस्थानों द्वारा 2006 से लेकर अब तक सैंकड़ों अति गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए नि शुल्क रोजगार स्थापित करने में सामग्री उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर पार्षद मंगेश टांकसाले, अधिवक्ता दुर्गा राव, लता कैलाश चंद्राकर, संस्था के सीनियर कॉडिनेटर दिपेश राय सरकार, एरिया कॉडिनेटर मो. जैनुद्दीन, बंधन बैंक एम डी चंद्रशेखर घोष, शाखा मेनेजर पिंटू कुमार यादव, अजीत पाल, तुकेश सिन्हा, रोहित कुमार पटेल उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button