https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

राजपूत क्षत्रिय समाज के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

भाटापारा। राजपूत क्षत्रिय रहटादह 1282 उपसमिति भाटापारा के पटपर स्थित सामाजिक भवन मे कोरबा उपसमिति से परवेक्षक बन कर आये नारायण सिंह, लोमन सिंह, सुशील सिंह ने त्रिवार्षिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान नामांकन लेते हुए, सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सभी 17 पदों पर चुनाव सम्पन्न कराया.. जिसमे संजय ठाकुर अध्यक्ष, संतोष सिंह उपाध्यक्ष, राजेश सिंह सचिव, संतोष विश्वनाथ सिंह कोषाध्यक्ष, अजय सिंह उपसचिव, मनोज रामकृपाल सिंह केंद्रीय निर्णायक सदस्य, मनोज गुलजार सिंह केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विनय सिंह, तोरण सिंह, लोचन सिंह, राघवेन्द्र सिंह, दामोदर सिंह, सत्यनारायण सिंह को कार्यकारिणी सदस्य, बंसती सिंह महिला अध्यक्ष, सुषमा देवी महिला सचिव, उमेश सिंह युवा अध्यक्ष, कुलदीप सिंह युवा सचिव..समाज ने चुनाव मे एकजुटता का परिचय देकर सभी को निर्विरोध जिताया। उक्त चुनावी प्रक्रिया के दौरान भोला ठाकुर, रामानुज ठाकुर, कल्याण ठाकुर, शेखर ठाकुर, सहित अन्य सामाजिकजन उपस्थित रहे जिन्होंने ने चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button