https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

खरसिया न.पा. उपाध्यक्ष पद के लिए बंटी एवं मुरली के नाम पर घमासान

बहुमत पार्षदों की पसंद बंटी सोनी, फिर भी देखना है किसकी खुलगी लॉटरी

खरसिया। नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर कमल गर्ग की जीत एवं 18 पार्षदों में से 15 पार्षद जिताकर भाजपा ने लगभग कांग्रेस का सफाया कर दिया है। कमल गर्ग की बेहतर रणनीति एवं सफल बूथ मैनेजमेंट के कारण भाजपा की ऐतिहासिक जीत हो सकी है। ऐसी स्थिति में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासियों की अपेक्षाएं नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग से बढ़ गई है। अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के शानदार एवं भव्य शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है।
चूंकि अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग से है इसलिए उपाध्यक्ष पद पर ओबीसी वर्ग की दावेदारी मजबूत है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी परिस्थितियों को देखते हुए उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 16 के रामनारायण बंटी सोनी, वार्ड नंबर 17 के मुरली राठौर एवं वार्ड नंबर 8 के राधेश्याम राठौर के नाम पर पार्टी द्वारा गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बंटी सोनी एवं मुरली राठौर पार्टी के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता है। वही राधेश्याम राठौर ने भी भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से अपनी अच्छी छवि बनाई है। इसलिए इन तीनों पार्षदों में से किसकी किस्मत में उपाध्यक्ष पद का दायित्व आएगा यह तो समय ही बताएगा।
बंटी सोनी प्रदेश शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निकट जाने जाते है। वही मुरली राठौर को भी भाजपा के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता का वरद हस्त प्राप्त है। राधेश्याम राठौर ने भी अपने प्रथम पार्षद कार्यकाल के दौरान अपनी सक्रियता के कारण पार्टीजनों का ध्यान खींचा है। जहां तक पार्षदों की पसंद नापसंद का सवाल है बहुमत पार्षद बंटी सोनी के पक्ष में नजर आते है। ऐसी स्थिति में सारा दारोमदार नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग पर आ जाता है कि ये पांच साल तक किस सक्रिय, मेहनती, लोकप्रिय एवं जुझारू व्यक्तित्व को अपने साथ लेकर नगर विकास का नया इतिहास रचेंगे। क्योंकि पांच साल तक नगरपालिका कमल गर्ग को चलानी है इसलिए इनकी पसंद ना पसंद को ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं भाजपा पर्यवेक्षक संयोगिता सिंह जूदेव द्वारा प्राथमिकता दी जावेगी।

Related Articles

Back to top button