https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

214 बटालियन केरिपु बल ने कई गांवों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया

बीजापुर । बी/214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्राम पंचायत केशकुतुल, भैरमगढ, बीजापुर मे के0डी0 जोशी, कमाण्डेन्ट 214 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसके तहत केशकुतुल पंचायत क्षेत्राधिकार के पारा पाण्डेपारा, स्कूलपारा, नयापारा, पेरमापारा, केशामुण्डी, ताडोपारा, करेगुबालीपारा, सुराखेड़ा, बोडापारा, करकेद्वारापारा एवं पटेलपारा आदि ग्राम वासियों के जरुरतमंद लोगो के बीच अति आवश्यक सामानों, जैसे जिसके घर में लाइट की सुविधा उपलब्ध नहीं हैरात के समय रोशनी हेतु सोलर लाइट, दैनिक उपयोग के इस्तेमाल हेतु बर्तन, साड़ी, लूंगी, गमछा, चप्पल, खेती के कार्य हेतु गैती, फावड़ा, पानी स्टोर कर इस्तेमाल करने के लिए वाटर टैंक, सर्दी से बचने के लिए कम्बल, ब’चों के शिक्षा हेतु स्कूल बैग, स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी का समान, ब’चों के खेल मे उनके प्रोप्तसाहन के लिए स्पोर्टस की सामान जैसे फूटबाल, वालीबाल, किकेट किट, अति दुर्गम क्षेत्र से उनके जरुरतो के अनुसार आवागमन करने हेतु साईकिल तथा टेलीविजन इत्यादि का वितरण किया गया, जिसका उपयोग कर ग्रामीणजन अपना सुखमय जीवन यापन कर सके। 214 बटालियन केंन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा समय-समय पर इस प्रकार का आयोजन किया जाता रहता हैं, जिससे बटालियन एवं ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। 214 बटालियन हमेशा से ही क्षेत्र के लोगो के सुख-दुख का सहभागी रही है एवं क्षेत्रीय जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रही है। इस अवसर पर रणधीर कुमार झा (द्वितीय कमान अधिकारी), डा0 श्रोत गुप्ता (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), संदीप शर्मा (उप कमाण्डेंट), मंगला प्रसाद सिंह (सहायक कमाण्डेंट), समवाय बी/214 बटा. के समस्त जवान एवं ग्राम पंचायत केशकुतुल गणमान्य /आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button