भाजपा 8 वार्डों में जीती, 2 वार्डों में जीती कांग्रेस
लाल बहादुर नगर में लहराया भाजपा का परचम

डोंगरगढ़/लाल बहादुर नगर। नगर पंचायत बनने के बाद पहले चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद के दावेदार देवेंद्र साहू ने अपना जीत का परचम लहराते हुए 08 वार्डो में पार्षद पद पर प्रत्याशी के रूप में भाजपा का परचम लहरा दिया है. साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजकुमार मंडल को 399 मतो पराजित कर अपना परचम लहराया है. अध्यक्ष पद में भाजपा के देवेंद्र साहू को 1187 मत तो कांग्रेस के राजकुमार मंडल 788 मत, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश सिन्हा को 696 मत व उषा यदु को 547 मत प्राप्त हुए. वार्डो का परिणाम इस प्रकार है वार्ड क्रमांक 01 से रूपचंद रजक, वार्ड क्रमांक 02 से रमेश यादव भाजपा, वार्ड क्रमांक 03 से मोरध्वज साहू भाजपा, वार्ड क्रमांक 04 सरस्वती ढिमर निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 05 योगेश साहू निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 06 निकिता ताम्रकार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 07 राजेश देवांगन भाजपा, वार्ड क्रमांक 08 छविधर साहू भाजपा, वार्ड क्रमांक 09 टिकेश्वर साहू भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 प्रीति ताम्रकार भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 भूपेंद्र खोब्रागढ़े कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 12 उषा यदु निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 13 मृगलाल साहू भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 रानु भेभेस साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 रामजी साहू भाजपा. इस प्रकार भाजपा को 08 वार्डो में तो कांग्रेस को 02 वार्डो में व निर्दलीय प्रत्याशीयों ने 05 वार्डों में अपना परचम लहराया है।