भाजपा की विकासवादी नीतियों और जनहित के कार्यों से हुई जनविश्वास की जीत : भावना

कवर्धा । छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के चुनाव में हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी ने अपना जीत का परचम लहराया है। पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई एवं इंदौरी में भी भाजपा ने अपने जीत का परचम लहराया है वहीं प्रदेश की सभी दस नगर निगमों में भी जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस को क्लीन स्वीप कर दिया है।
इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की जनता ने नगर की अस्थिर कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के सुशासन की ट्रिपल इंजन सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए नगर पालिका पंडरिया एवं नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करती हूँ। प्रदेश के 10 नगर निगम में जनता ने अपने जनादेश से भाजपा के महापौर को चुना है। पंडरिया नगर में भी नगर पालिका अध्यक्ष हेतु भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे जी को जनता ने ऐतिहासिक जीत के साथ पंडरिया के विकास एवं पूर्व की अस्थिर नगर कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार एवं ठप्प पड़े विकास कार्यों को नाकारा और डबल इंजन भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है, यह जीत जनता एवं भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के निष्ठा, आस्था और विश्वास की जीत है। ।भावना बोहरा ने कहा कि कबीरधाम जिला में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है यह 14 महीने की भाजपा सरकार की कुशल नीतियों और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप हुए विकास कार्यों का परिणाम है कि जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।