https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

गुरुकुल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में चयन

कवर्धा । जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में गुरूकुल स्कूल कें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में गुरूकुल स्कूल से कुल 4 खिलाड़ियों का चयन दुर्ग संभाग से हुआ था, जिन्होने राज्य स्तरीय मुकाबले में दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व किया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 4 खिलाड़ी होने वाले राष्ट्रीय शालेय कराते प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगता में 14 वर्ष बालिका वर्ग में कक्षा 7वीं की उर्वि चंद्रवंशी एवं कक्षा 8वीं की माधूरी यादव ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में कक्षा 7वीं से दुर्गेश कुसरो ने अपने विराधियों को कांटे की टक्कर देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में कक्षा 9वीं की अदिति मानिकपुरी ने 60 किलो वजन में अपना स्थान सुरक्षित करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा किया। इस उपलब्धि पर संस्था के समस्त पदाधिकारीगण, शाला के प्रभारी प्राचार्य, प्रशासक, ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों क्रीडाध्यापकों को हार्दिक बधाइयाँ व शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Back to top button