https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

नपाध्यक्ष के नेतृत्व में सीएम निवास घेराव में शामिल हुई सैंकड़ों महिलाएं

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे उत्पीड़न अनाचार आदि घटनाओं में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेसाध्यक्ष अलंका लांबा, प्रदेशाध्यक्ष सांसद फूलोदेवी नेताम के संयुक्त आव्हान पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने महासमुंद शहर की महिला कांग्रेस जन मंगलवार नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के नेतृत्व में घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बताया कि प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद महिला उत्पीड़न की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वर्तमान तक कई अनाचार मामलों में सत्तारूढ़ दल के नेताओ व मंत्री जनों के दबाव में प्रकरणों में जुर्म दर्ज नही किया गया है व आरोपी आज भी स्वछंद विचरण कर रहे है जो मानव समाज के लिए घातक है। उक्त घटनाओं को संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय महिला कांग्रेसाध्यक्ष श्रीमती अलंका लांबा ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित समस्त महिला कांग्रेसजनों को निर्देशित किया कि वे प्रदेश मुखिया श्री साय के निवास का घेराव कर कुंभकर्णी निद्रा से मुखिया को जगाकर महिला सुरक्षा की लचर व्यवस्था में कसावट लाए व पूर्व की घटित घटनाओं में त्वरित कार्यवाही का निर्देश दे। उक्त कार्यक्रम घेराव में श्रीमती माया पांडे सोनम रामटेके ईशा टंडन, श्वेता गुप्ता, कीर्ति चन्द्राकर मुन्ना बी, नसीमा बेगम, शायरा बेगम, रीना सेन, मीना चंद्राकर, ललिता साहू, जानकी ध्रुव, हीरा धुर्वे, संतोषी साहू समेत सैकड़ो संख्या में महिला कांग्रेसजन शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button