छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर शहर महिला कांग्रेस चला रही है वार्डो में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कवर्धा । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर मंत्री मो अकबर भैया जी, व क्रेडा सदस्य कन्हैयालाल अग्रवाल , जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार ,नगर पालिका अध्यक्ष ऋ षि शर्मा , जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आज कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहु जी,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव शेख अनवरी के उपस्थिति में *शहर महिला कांग्रेस ने अपने महिला कांग्रेस कार्यर्ताओ के साथ वार्ड दस , ग्यारह , बारह में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान चलाकर कांग्रेस सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र में बैठे मोदी सरकार के नाकामी और बढ़ती महंगाई के बारे में चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद की नारा लगाते हुए वार्ड वासियों से हाथ जोड़कर अभिवादन कर हाथ से हाथ मिलाते हुए हाथ जोड़ो अभियान को संपन्न किए, संपन्न करते हुए रानू दुबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर महिला कांग्रेस इस हाथ जोड़ो यात्रा अभियान को 29 जनवरी को वार्ड 01 से शुरू किए और अंतिम 27 वा वार्ड 26 मार्च तक ही करेंगे और आगामी यात्रा 26 फरवरी को वार्ड13,14,15, को होगी जिसमे आप सभी पुन: इस यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं आज के इस यात्रा में,जिला कांग्रेस के सहसचिव पुरन नाथ योगी जी, वार्ड 09 के पार्षद संतोष यादव जी,वार्ड 05 के पार्षद नेतराम धुर्वे जी,विजय चंद्रवंशी जी,लालजी पारधी,शहर महिला कांग्रेस से रचना कोसले, रोशनी मरावी, फूलवती डहरिया त्रिवेणी मानिकपुरी चंद्रिका रजक मुस्कान, सुमित्रा ,ओबीसी महिला जिला अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर,लता नाविक,चंदा जोशी,संतोषी मानिकपुरी,पच बाई, चंदा जोशी, लीला देवी पोर्ते,इंद्राणी लहरे,आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button