https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

पूर्व राज्यमंत्री पूनम का जन्मदिन मनाने जुटे भाजपाई

महासमुंद। 3 अगस्त को पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर का जन्मदिवस भारतीय जनता युवा मोर्चा व महिला मोर्चा द्वारा आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के राजनीतिक सफर का उल्लेख कर कार्यकर्ताओं को युवा अवस्था में ही पार्षद से लेकर राज्यमंत्री तक का सफर को बताया। साथ ही जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री महासमुंद जिलाध्यक्ष रहते हुए सन् 2003 में महासमुंद की चारो सीट विजयश्री प्राप्त की थी। अगले कर्म में संदीप दीवान ने बताया कि पूर्व मंत्री लगातार पार्टी संगठन में अनेक दायित्यों में संभालते हुए लगातार संगठन के लिए काम करते आ रहे है। मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की। इनके मार्गदर्शन अभी 8 महीने पूर्व विधानसभा व 2 महीने पूर्व लोकसभा चुनाव में महासमुंद विधानसभा व लोकसभा में विजय श्री हासिल की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष विधानसभा संयोजक चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला महामंत्री एतराम साहू, माधव टांकसाले,जिला मंत्री निरंजना शर्मा, विधानसभा समन्वय समिति सह संयोजक संदीप दीवान, प्रलय थिटे, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंघ पाली, संदीप घोष, प्रकाश शर्मा, बसंत लूनिया, कौशल्या बंसल, विष्णु चंद्राकर, मीना वर्मा, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, प्रेम चंद्राकर, नरेंद्र गिरी, सुधा साहू, अमन वर्मा, नंदू जलक्षत्री, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, अमित साहू, पंकज चंद्राकर, गोपाल वर्मा, लक्ष्मी साहू, प्रभा साहू, जतिन रुपरेला, खुशाल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button