https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

कवर्धा । कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कबीरधाम जिले के 14 खिलाडियों को सम्मानित किया। कलेक्टर श्री महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सत्र 2022-23 एवं 2023-24 में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पदक प्राप्त 14 खिलाडिय़ों को स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ से प्राप्त चेक राशि प्रति खिलाड़ी 21-21 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। कलेक्टर ने सभी खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं संदीप कुमार अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वाय.डी.साहू, सहायक संचालक एवं जिला खेल अधिकारी श्री एम.के.गुप्ता, श्री दिनेश कुमार साहू, अश्वनी चन्द्राकर, श्री दिनेश वर्गीस, आदित्य द्विवेदी, जितेन्द्र जांगड़े व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन ने कबीरधाम जिले का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि भविष्य में खेल से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो तो अवगत जरूर कराएं। जिला प्रशासन द्वारा खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सहायक संचालक एवं जिला खेल अधिकारी एमके गुप्ता ने बताया कि कबीरधाम जिले के 14 खिलाडिय़ों जिसमें 05 खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव, 02 अशोका पब्लिक स्कूल कवर्धा, 02 खिलाड़ी स्वामी करपात्री जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कवर्धा, 02 खिलाड़ी गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा, 01 खिलाड़ी स्वामी विवेकानंद विद्यालय कवर्धा, 01 आदर्श विद्या मंदिर कवर्धा और 01 गायत्री विद्या मंदिर के खिलाडिय़ों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है। सभी प्रतिभागी खिलाड़ी बेसबाल एवं साप्टबाल खेल के खिलाड़ी है। जिनके कोच श्री दिनेश वर्गीस, श्री राजा जोशी, श्रुति ठाकुर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button