https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

कुर्बानी के जज्बे के साथ मना ईद उल अजहा का त्यौहार

भिलाई । कुर्बानी के जज्बे के साथ आज सोमवार को ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर देश में अमन और शांति की दुआ की। बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की तमाम मस्जिद कमेटियों ने ईद की नमाज के इंतजाम किए गए थे लेकिन मौसम खुला रहा जिससे ईदगाह मैदान में जमाअत हुई जहां नमाज अदा की गयी। पूर्व तय कार्यक्रमानुसार जामा मस्जिद ईदगाह सेक्टर-6 में ठीक सुबह 8 बजे ईद की नमाज हुयी। रिसाली मस्जिद ईदगाह कादरी मस्जिद में सुबह 7:30, अशरफी मस्जिद रूआबांधा में 06:30, फरीद नगर ईदगाह में 07:30, गरीब नवाज मस्जिद सुपेला में 07:30 बजे, रज़ा जामा मस्जिद कैंप 2 में सुबह 08:00, हनफी मस्जिद कोहका में 07:30, गौसिया मस्जिद कैंप-1 में 07:45, मदनी मस्जिद जोन-2 खुर्सीपार में 8:00, अशरफी मस्जिद जोन 3 खुर्सीपार में 07:15, मस्जिद हजरत बिलाल हुडको में 07:30 बजे, एमपी हाउसिंग बोर्ड में 07:30 बजे ईद की नमाज अदा की गयी। इसके अलावा ईद उल जुहा की नमाज मरकजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प-2 में सुबह 8.00 बजे, मदनी मस्जिद फरीद नगर में सुबह 6.30बजे, जामा मस्जिद हुडको में सुबह 7.00 बजे, मस्जिद नूर सुपेला मरकज में सुबह 7.45 बजे,हजरत उमर फारूक मस्जिद एकता नगर भिलाई-3 में 7.45 बजे और पेट्रोल पंप के पीछे मस्जिद भिलाई 3 में सुबह 8.00 बजे रखी गई। ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उल्लास देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button