छत्तीसगढ़

प्रधानाचार्या ऋतु रजनीश को मिला इंडिया का मोस्ट इंपैक्टफुल स्कूल लीडर का सम्मान

भाटापारा । खमरिया भाटापारा स्थित दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु रजनीश को 11 फरवरी 2023 को आईपीएन इम्पैक्ट ऑनर 2022 अमृता विश्व विद्यापीठम् बेंगलुरु के एक सम्मान समारोह में आईपीएन मोस्ट इंपैक्टफुल स्कूल लीडर 2022 का सम्मान दिया गया। यह सम्मान ऋतु रजनीश के शिक्षा के प्रति समर्पण का भाव, शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए सराहनीय कदम तथा उत्तम शिक्षा व्यवस्था के लिए उनके द्वारा किया गया अथक परिश्रम का परिणाम है। विद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण विषय है। उनके शब्दों में शिक्षा ही जीवन का आधार है। इस संबंध में शिक्षा की उत्तम गुणवत्ता तथा आधुनिक शिक्षा प्रणाली का प्रबल समर्थक रही हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी शर्मा तथा सह-प्रबंधक संदीप गोयल ने ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं। साथ ही साथ सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी बधाइयाँ दी और हर्ष जताया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी शिक्षा जगत में ऋतु रजनीश को कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button