https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जूडो खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

भाटापारा । जिला जुडो संघ बलौदाबाजार के नेतृत्व मे सब जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। जिसमे 50 खिलाड़ीयों ने अलग अलग जगहों से भाग लिया। और अपने खेलो का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ी आगामी होने वाले राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक भिलाई मे शामिल होने जा रहे है। विजेता खिलाड़ीयों को बधाई देते हुए। मार्शल आर्ट स्पोट्र्स अकादमी के संयोजक पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जिला जूडो संघ के संरक्षक अश्वनी शर्मा, जिला हपकीड़ो संघ के संरक्षक कैलाश बालानी, जिला हपकीड़ो संघ के अध्यक्ष रंजीत दवानी, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास आडील, परमानन्द सचदेव, मुरली धर राव, आर. के. फूटान, जिला जुडो संघ के उपाध्यक्ष पीताम्बर साहू, जिला जुडो संघ की सचिव पी. किरन, जिला जुडो संघ के सहसचिव अभय केशरवानी, जिला जुडो संघ के सदस्य राहुल शर्मा, जिला जुडो संघ बलौदाबाजार के कोच यशवंत ध्रुव, मैनेजर नेहा वर्मा, आड़ेंशी क्लब के संरक्षक विवेक ठाकुर, आड़ेंशी क्लब के कोच दीपक कन्नौजे, किशोर साहू, सीनियर खिलाडि़ युवराज साहू, कुमेश साहू, बलराम यादव, ने बधाई शुभकामनायें दी। उपरोक्त जानकारी जिला जुडो संघ बलौदाबाजार के कोच यशवंत ध्रुव ने दी है।

Related Articles

Back to top button