छत्तीसगढ़

विहंगम योग संस्थान ने शहर में महान स्वर्वेद यात्रा निकाली

कांकेर । स्वर्वेद महाग्रंथ- हिमालय की गुफा में रचित स्वर्वेद महाग्रंथ जो कि विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सदगुरू सदाफलदेव जी महाराज द्वारा योग समाधि अवस्था में प्राप्त प्रत्यक्ष अनुभवों की अभिव्यक्ति के संबंध में विस्तार से बखान करते हुए स्वर्वेद के महत्व को बताया गया है।
विहंगम योग संस्थान का स्वर्वेद एक प्रमुख सद्ग्रंथ है। स्वर्वेद विशुद्ध आध्यात्मिक महाग्रंथ है। सम्पूर्ण विश्व, देश, राज्य, समाज, परिवार, व्यक्ति की समस्त समस्याओं का निराकरण स्वर्वेद में निहित है। स्वर्वेद स्वयं को, तत्पश्चात परमात्मा को जानने का साधन है। अत: हमारा उद्देश्य है कि स्वर्वेद का महात्म्य घर-घर, जन-जन, मन-मन तक पहुंचे।
इस उद्देश्य के साथ प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी सम्पूर्ण विश्व में एक साथ एक समय एक दिन में स्वर्वेद यात्रा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कांकेर शहर में भी दिनांक 22.03.2023 (दिन- बुधवार) को लगभग 200 श्रद्धालुओं द्वारा स्वर्वेद यात्रा (बाईक रैली एवं पदयात्रा) शहर में निकाली गई। स्वर्वेद यात्रा (बाईक रैली) मार्ग :- ब्राह्मण समाजिक भवन कांकेर (कोठारी पेट्रोल पंप के पीछे) से प्रारंभ कर ऊपर-नीचे रोड़ (हृ॥ 30) से होते हुए घड़ी चौक, गोविन्दपुर से अर्जूनी होते हुए भीरावाही रोड़ होते हुए खपरापारा – अलबेलापारा से फिर घड़ी चौक (हृ॥ 30) से सिविल लाईन रोड़ होते हुए पंडरीपानी.. बाईपास रोड़ होते हुए बरदेभाठा, ज्ञानीचौक (हृ॥ 30) से जगदलपुर रोड़ दंतेश्वरी पेट्रोल पंप से वापसी, ज्ञानी चौक (हृ॥ 30) होते हुए नया बस स्टैण्ड- नया बस स्टैण्ड से स्वर्वेद पदयात्रा :- शहर के बीचों बीच सीधे पुराना बस स्टैण्ड (हृ॥ 30) -मस्जिद चौक होते हुए सीधे ऊपर नीचे रोड़ से पुराना कम्यूनिटी हॉल होते हुए वापसी ब्राहमण समाजिक भवन तक पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतीपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया। यात्रा उपरांत मातृशक्ति श्रीमती रेणुका उईके एवं श्रीमती रेखा खरे जी द्वारा मंच का संचालन किया गया।महान आध्यात्मिक सदग्रंथ स्वर्वेद भेंट कार्यक्रम में श्रीमान राजू कोठारी, कोठारी पेट्रोल पंप, श्री वल्लभ देवांगन क्चरू पंजाब नेशनल बैंक कांकेर, श्री लेखलाल कुलदीप, श्री कुंजललाल राजबल्ला, श्री विक्रम उसेण्डी, श्रीमती तुलसा जुर्री एवं श्रीमती बिमला जैन को कुल 07 नग महान सदग्रंथ स्वर्वेद भेंट किया गया। साथ ही उपस्थित अनुयायियों द्वारा बारी-बारी से आगामी एक वर्ष में कुल 45 नग स्वर्वेद एवं 1450 नग पत्रिका वितरण करने का संकल्प लिया गया।स्वर्वेद यात्रा कार्यक्रम में संस्थान के अनुयायी श्री नन्दलाल उईके, श्री संतोष शोरी, शिवेन्द्र सुरोजिया, हरिलाल साहु, धर्मेन्द्र साहू जितेन्द्र रजक, इन्द्र कुमार साहू, रामलाल कुलदीप, स्वप्नीन साहू, ब्रह्मानन्द साहू, विशंभर रजक, मुकेश नेताम, गौतम गंजीर, भागबली कुबेर, रामलाल कुलदीप, बिष्णु हिडको, कमलेश मंडावी, बिसाहू रजक, शत्रुघन, ऋषी, मेहुल, करन, श्रीमती रेणुका उईके, रेखा खरे, यशोदा गंजीर, पुनिता बढ़ाई, रमारानी साहू, अनिता कुलदीप, हेमलता शोरी, गायत्री रजक, सरिता साहू, अंजुला मंडावी, सुमित्रा गोटा, दुलारी उसेण्डी, आकांक्षा सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष- बच्चे अनुयायीगण शामील रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button