https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

तीन तलाक से 370 तक पूरा करने की सिर्फ मोदी की गारंटी : साय

पत्थलगांव । यहां के मैरिज गार्डन मे आज भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यक्रर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमे बतौर मुख्य अतिथी छ.ग. के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजुद थे। लगभग 1 बजे विष्णुदेव साय हाईस्कूल मैदान मे बनाये गये हैलीपैड मे चौपर से उतरे,जहा भाजपा की क्षेत्रिय विधायक गोमती साय के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जिलाध्यक्ष सुनील,उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया,सी.एम के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजुद थी। यहा के मैरिज गार्डन मे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी बहुमत से जीताने की अपिल की। उन्होने देश को मोदी के नेतृत्व मे विश्व गुरू बनाने की बात कही। उनका कहना था कि तीन तलाक से 370 हटाने की गारंटी सिर्फ मोदी ही दे सकते है। उनके नेतृत्व मे भारत एक बार पुन: सोने की चिडिया बनकर विश्व गुरू के पटल पर अपनी छाप छोडेगा। उन्होने विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ मे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने पर कार्यक्रर्ताओ का आभार जताया। उनका कहना था कि कार्यक्रर्ताओ की मेहनत के बदौलत ही छत्तीसगढ मे भाजपा की सरकार बन पायी है। उन्होने रायगढ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को इसी विश्वास के साथ जीत दिलाकर सांसद बनाने की अपिल की। उन्होने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कही,उनका कहना था कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकतंत्र के इस महापर्व मे विजयी बनाकर तीसरी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है,जिसके लिए हमे छत्तीसगढ से 11 सीटो पर जीत दर्ज करनी है। उन्होने छत्तीसगढ मे मोदी की गारंटी का जिक्र करते हुये 145 मिट्रिक टन धान की खरीदी,3100 रूपये धान पर बोनस के साथ महतारी वंदन का जिक्र किया। उनका कहना था कि भाजपा सिर्फ कहती नही उसे पूरा भी करती है।।
कांग्रेस पर साधा निशाना-:सी.एम. विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा,उनका कहना था कि कांग्रेस पिछली बार के विधानसभा चुनाव मे किये छत्तीस वादो मे अधिकांश वादे पूरा नही कर पायी। उनका कहना था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढी लोगो को पांच सालो तक दोनो हाथो से लुटने का काम किया। एक के बाद एक घोटाले कांग्रेस की पहचान बन गयी थी,उन्होने शराब घोटाला,कोयला घोटाला,गोबर घोटाला के अलावा पी.एस.सी घोटाले का भी जिक्र किया।।
कंाग्रेसियों ने भाजपा मे किया प्रवेश-:विधानसभा स्तरीय कार्यक्रर्ता सम्मेलन मे पहुंचे सुबे के मुखिया विष्णु देव साय,पत्थलगांव विधानसभा की विधायक गोमती साय एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रबल प्रताप जुदेव के समक्ष आज 200 से अधिक लोगो ने भाजपा का दामन थाम लिया,जिसमे अधिवक्ता संघ के एक दर्जन से भी अधिक लोग भाजपा मे प्रवेश किये है। उसके अलावा पांच दशक से कांग्रेस का दामन थामकर अनेक बडे पदो मे रहने वाले स्व.सत्यनारायण शर्मा के परिवार से दर्जनो लोगो ने कांग्रेस का हाथ छोडकर भाजपा के कमल पर सवार हुये।

Related Articles

Back to top button