https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बस्तर में पर्यटन इकाई गठित

जगदलपुर । यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बस्तर इकाई गठित की गई है। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया को विश्व स्तर पर पर्यटन में रुचि रखने वालों को किफायती दर पर शासन एवं निजी क्षेत्र के द्वारा विशेष रियायत दी जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत देश के विभिन्न प्रदेशों में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक समूह के रूप में कार्य करता है ।इसके सदस्य भ्रमण करने के लिए विशेष रियायत प्राप्त करने के हकदार होते हैं।इसकी इकाई छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में गठित की गई है। बस्तर में भी पर्यटन में रुचि रखने वाले लोग इसके सदस्य बनकर पारिवारिक और सामाजिक रूप से समय-समय पर भ्रमण करते हैं। इसके साथ ही यह दल भ्रमण के साथ-साथ समाज हित के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी करता है।बस्तर जिला में इसकी इकाई गठित कर दी गई है इसके समस्त सदस्यों को एक निजी होटल में कार्यक्रम कर सदस्यता का आईडी कार्ड प्रदान किया गया। इसी के साथ इसमें विभिन्न पदों के लिए सभी की सहमति से सदस्यों का मनोनयन किया गया है।चेयरमैन शंकर लाल गुप्ता ,अध्यक्ष श्रीमती रेखा परिया, सचिव एवं मीडिया प्रभारी विधु शेखर झा, उपाध्यक्ष शंभू कुमार नाग ,कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल ,खेलकूद समन्वयक कोटेश्वर नायडू, सोशल मीडिया प्रमुख आर्यन अग्रवाल ,कार्यक्रम समन्वयक योगेश गर्ग अनिल अग्रवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती उमा गुप्ता श्रीमती ममता गर्ग और ओएसडी के रूप में ललित अग्रवाल चुने गए। उपस्थित सभी सदस्यों ने चुने हुए सदस्यों को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जाहिर की है कि नवनियुक्त पदाधिकारी सभी को पर्यटन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर और अच्छा पारिवारिक वातावरण देंगे। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अनुभवी मार्गदर्शक कमांडर संदीप मुरारका ने बताया कि बस्तर जिला में पर्यटन की अपार संभावना है। यूथ हॉस्टल की बस्तर इकाई बस्तर के पर्यटन को भी अपने स्तर पर राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने का प्रयास करेगी। इसके लिए शासन स्तर पर समय-समय पर सहयोग भी प्राप्त होता है। वर्तमान समय में सदस्यता अभियान जारी है। जिन्हें इस क्षेत्र में रुचि है वह संपर्क कर सकते हैं। इसमें वार्षिक 2 वर्षीय एवं आजीवन सदस्य निर्धारित राशि देकर बन सकते हैं। जिन्हें पर्यटन में रुचि है वे इसकी सदस्यता लेकर विशेष छूट का लाभ ले सकते हैं। यूथ हॉस्टल बस्तर इकाई को कुछ लोगों ने आर्थिक रूप से राशि देकर मजबूत करने का प्रयास किया। इनमें प्रमुख रूप से कमांडर संदीप मुरारका ,शंकर लाल गुप्ता ,ललित अग्रवाल एवं योगेश गर्ग प्रमुख हैं। नवनियुक्त चेयरमैन शंकर लाल गुप्ता ने समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से यह नई कार्यकारिणी अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button