https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

जिले के 86,363 किसानों के खाते में 119.23 करोड़ रुपए हस्तांतरित

कवर्धा । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सहित कवर्धा के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अभनपुर के ग्राम बेन्द्री स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वचुअर्ल जुड़ेे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन दिवस पर किसानों से किए वादे को पूरा करते हुए 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया बोनस राशि प्रदेश के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के धान का बकाया बोनस राशि का वितरण किया। इसी प्रकार कबीरधाम जिले के 86 हजार 363 किसानों के बैंक खाते में 119 करोड़ 23 लाख 07 हजार रूपए हस्तांतरित की। कवर्धा में कार्यक्रम की शुरूआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर की गई।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान आज काफी खुश हैं। राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से तेंदूपत्ता खरीदेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रूपए देने का प्रावधान भी हमने अनुपूरक बजट में कर दिया है। अब माताओं बहनों के खाते में साल में 12000 रूपए जाएगा। जनता से किए वादे, मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पूरा करेंगे…उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कविता से अपने उद्बोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन की शुरूआत आज मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हो रही है। उन्होंने कहा कि छत्तसीगढ़ में मोदी जी के गारंटी जो हमने जनता से वादा किया है, उन सभी वादो पूरा करने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सरकार की पहली कैबिनेट में हमारी सरकार ने राज्य में 18 लाख गरीबो को आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। इसी तरह जनता से किए गए सभी गारंटी को क्रमबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। कवर्धा के पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित सुशासन दिवस पर पूर्व संसदीय सचिव श्री मोतिराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्रणी दिनेश चंद्रवंशी, जिला बीजेपी उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा , विरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्री कैलाश चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू , उमंग पाण्डेय ने सुशासन दिवस पर संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल सहित चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पीयूष ठाकुर, मनिराम साहू, श्री सुरेश दुबे जनप्रतिनिधि, किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button