https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

बढ़ी ठंड तो जगह-जगह जले अलाव

भिलाई । बंगाल की खाड़ी में उठे मिचौंग तूफान के कारण पिछले चार दिनों से भिलाई-दुर्ग ट्विनसिटी में बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। कहीं बारिश तो कहीं छींटे पड़ते रहे। इसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। बारिश और ठिठुरन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बाद मौसम खुलते ही और अधिक ठंड पडऩे की भविष्यवाणी की है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश में ठिठुरन और बढऩे वाली है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ठंड ज्यादा पडऩे की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भिलाई-दुर्ग के आउटर इलाके और ग्रामीण क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है। इससे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में बीते तीन दिनों से ही बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे प्रदेश की किसान की समस्या बढ़ गई है। आज भी शहर के कई इलाकों मेंहल्की मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार भीषण चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थान में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। रुक रुक कर बारिश होने से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो छत्तीसगढ़ में आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। संभवत: शनिवार को बादल छठे और सूर्य के दर्शन हो। हालांकि धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन कम नहीं होगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है।दिन का तापमान 18 से 20 के बीच बारिश के कारण छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई है। दुर्ग-भिलाई में दिन का तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रह रहा है। बारिश की छींटों के साथ ठंडी हवाओं के असर के कारण ठिठुरन बढ़ी हैं। वहीं दूर दूर तक कोहरा भी दिख रहा है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग भिलाई में इस दौरान अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा।

Related Articles

Back to top button