https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा पर सीएम ने लगाई आरोपों की झड़ी, कहा-फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का करेंगे कर्ज माफ

रायगढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में चुनावी सभा ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए भाजपा के 15 साल की सरकार ने सिर्फ ठगने का काम किया। उस सरकार ने सब जगह भ्रष्टाचार किया और अमित शाह जी भ्रष्टाचार करने वालों को उल्टा लटकाने की बात कहते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को रायगढ़ में जिले के कांग्रेस प्रत्याशियों के संयुक्त नामांकन फार्म जमा करने की अगवाई करने रायगढ़ आए थेए लेकिन वह दोपहर को करीब 1ण्00 बजे काफी विलंब से सभा स्थल पहुंचे और सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों की कर्ज माफी करेंगे। उन्होंने कहा 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा सहित कांग्रेस की ओर से अब तक चार घोषणा की जा चुकी हैए लेकिन भाजपा ने अब तक एक भी घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री ने भाजपा को आधे हाथों लेते हुए सीधे.सीधे आरोप लगाया कि 15 साल की सरकार ने बड़े पैमाने व भ्रष्टाचार किया। सभी वर्ग को ठगने का काम कियाए महिलाओंए युवाओं और किसानों में से किसी को नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्र सरकार पर धान खरीदी को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा मोदी जी कहते हैं छत्तीसगढ़ में हम धान खरीदी करते हैं। यदि ऐसा है तो बनारस में क्यों नहीं खरीदते। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश की प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी वर्गों के हितों का ध्यान में रखते हुए काम कर रही है यहां कांग्रेस की सरकार बनते ही 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। सारे 17 लाख परिवारों को मकान दियाए अब धान खरीदी 20 क्विंटल करने की घोषणा की। सरकार बनने पर फिर से कर्ज माफी करेंगेए उन्होंने आरोप लगाया भाजपा उद्योगपतियों पूंजी पतियों का कर्ज माफ करती है। मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलग.अलग योजनाओं के लिए बटन दबाकर लोगों के खाते में 1 लाख 75 हजार करोड़ डाला। अब बटन दबाने की जनता की बारी है मुख्यमंत्री बघेल अपने संबोधन के दौरान भाजपा की सरकार पर आरोपी की बौछार करते रहे। करीब 1 घंटे तक सभा स्थल पर रहने के बाद वे यहां से सीधा जिंदल हवाई पट्टी के लिए रवाना हुए हालांकि कांग्रेस की ओर से संयुक्त तौर पर नामांकन फार्म जमा करने की बात कही जा रही थी। मुख्यमंत्री के सभा स्थल से जाने के बाद लैलूंगा के कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार नामांकन फार्म जमा करने कलेक्टर पहुंची थी। मिनी स्टेडियम में आयोजित आम सभा में जिले का कांग्रेस पदाधिकारी के अलावा नंद कुमार साय सहित रायगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक के अलावा खरसिया से उमेश पटेल धर्मजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया और लैलूंगा की कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी का जिक्र, अपनों का नहीं-चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिना नाम लिए खरसिया से 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे ओपी चौधरी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कहर बरपाने वाले नेता अब रायगढ़ आ गए हैं। उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए लोगों से कहा कि देखना रायगढ़ में कहर न बरसा दे। मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे.सीधे यह भी पूछ लिया कि उनकी रायगढ़ में कहर बरपाने का मौका देंगें या नहीं। इस चुनावी सभा में खास बात यह नजर आई की मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान उपस्थित नेताओं के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों का सिर्फ नाम लिया। उन्होंने मंच पर अलग से आम जनता के सामने मुखातिब होने का मौका नहीं मिल पाया। जिसकी राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि प्रत्याशी जाने पहचाने हैं। परंतु औपचारिक तौर पर चुनावी सभा में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री परिचय कराने में गुरेज कर गए। इसे सिर्फ औपचारिकता के निर्वहन कर सीएम के रायगढ़ से लौट जाने को अलग.अलग नजरिया से देखा जा रहा है।
मंच पर एकजुट दिखाने की कोशिश-कांग्रेस की चुनावी सभा में संगठन की ओर से अलग.अलग विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करने वाले नेताओं को विशेष तौर पर बुलाया गया था मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही रायगढ़ क्षेत्र से डॉक्टर राजू अग्रवालए जयंत ठेठवारए अनिल अग्रवाल वासुदेव यादव के अलावा लैलूंगा क्षेत्र से सुरेंद्र सिदारए हृदयराम राठिया मौजूद रहे। संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने इन सभी लोगों से मंच पर भी मुलाकात की। राजनीति के जानकारी की माने तो कांग्रेस मंच पर बुलाकर इन नेताओं का नाराजगी दूर करने का प्रयास करना चाहती थी। अब इसका आने वाले दिनों में क्या असर होगा इसपर पार्टी की भी नजर रहेगी। बताया जाता है खुले तौर पर बगावत के सूर लैलूंगा सुरेंद्र सिदार ने अख्तियार किया थाए आज मंच पर उनकी मौजूदगी से चुनावी सभा में उतरने की सभी आशंका खत्म होने की बात सामने आ गई।
मुख्यमंत्री बोल गए कका जिंदा है- कांग्रेस आज के चुनावी सभा को लेकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में थी, लेकिन मुख्यमंत्री के रायगढ़ आगमन के दौरान ऐसा कुछ नहीं दिखाए जिससे कांग्रेस में एक जुटता नजर आए जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से आए कम कार्यकर्ताओं का रोड शो करने के दावा किए गए थेए लेकिन अलग.अलग वाहनों में टुकड़े.टुकड़े में पहुंचे ग्रामीण कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं दिखा। सभा स्थल पर मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान काका जिंदा है पर कुछ उत्साही कार्यकर्ता नारे लगाते दिखे मुख्यमंत्री बघेल सभा में युवाओं से सीधे वार्तालाप भी करते दिखे। कुछ युवाओं ने तो बिजली बिल पूरी तरह से माफ करने का आग्रह भी सीएम से कर डाला। हालांकि सीएम इस पर चुप्पी साध गए।
सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री का चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मिनी स्टेडियम को दो हिस्सों में बताकर तगड़ी बेरिकेटिंग की गई थी। मिनी स्टेडियम के आधे हिस्से में मंच के अलावा लोगों के लिए सिटिंग अरेंजमेंट किया गया था।
दो प्रवेश द्वार बनाए गए थेए जिसमें से एक मीडिया के लिए और दूसरा आम लोगों के लिए था प्रवेश के दौरान सुरक्षा के नजरिए से सुरक्षा बल पूरी चेकिंग करते नजर आए। इसके अलावा मुख्यमंत्री का मंच तक पहुंचाने के लिए अलग से प्रवेश द्वार बनाया गया था। इसके लिए मंच के एक हिस्से में पूरी तरह से बेरिकेटिंग कर आम लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। मुख्यमंत्री की इस चुनावी सभा में पुलिस की चकाच 54 सुरक्षा व्यवस्था रही
ओपी अगली बार कोई और जगह देखेंगे- प्रकाश जिले में शुक्रवार को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने से पहले रायगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक ने सभा को संबोधित किया। सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के बाद उन्होंने ओपी चौधरी पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कहर लौट आया है। ओपी चौधरी के कहर वाले बयान पर प्रकाश नायक ने हमला बोलते हुए उन पर निशाना साधा। प्रकाश नायक ने तंज कसते हुए कहा कि 2018 के चुनाव में खरसिया से हारने के बाद ओपी चौधरी रायपुर चले गए। लोगों से साथ निभाने का जो वादा किया थाए उसका क्या हुआ। अब 5 साल बाद फिर चुनाव लडऩे आए हैं। जो अपनी माटी का नहीं हो सकताए वो हमारा क्या होगा। उन्होंने कहा कि इस बार रायगढ़ में बाहरी को लोग सबक सिखाएंगे। रमन सिंह के खास लोग अडानी और अमन सिंह हैं। कहर अमन सिंह का चेला है। गलती से अगर कहरवाला जीत गयाए तो समझना कि ये अडानी और अमन का आदमी है।
भूपेश की सभा में छाए रहे ओपी- जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर आज रायगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ प्रत्याशी पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी सहित पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा केन्द्र सरकार को जमकर कोसा।
साथ ही साथ अडानी के मुद्दे को भी उठाते हुए जनता से एक बार फिर उनकी सरकार बनाने की अपील की। रायगढ़ मिनी स्टेडियम में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि रायगढ़ से चुनाव लडऩे वाले भाजपा ने किसानों के साथ अन्याय किया कहर बरपाने का काम किया। एक कहर बरपाने वाला पांच साल पहले खरसिया गया था वहां उसी के उपर कहर बरप गया। अब रायगढ़ में आयें है कहर बरपाने। अब रायगढ़ वासियों की पारी है।

Related Articles

Back to top button