https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा में शामिल हुए क्षेत्र के 50 से ज्यादा युवा

भिलाई । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर और दुर्ग लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल की सरलता, व्यवहार कुशलता, निष्ठा, ईमानदारी, लोकप्रियता से प्रभावित होकर आज शनिवार को 50 से अधिक युवा भाजपा में शामिल हुए। सांसद निवास सेक्टर 5 भिलाई में पहुंच कर रोहित सिंह युवा मोर्चा के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें सेवानिवृत्त डीएसपी एस एन सिंह सहित सभी भाजपा प्रवेश करने वाले स्टील कॉलोनी स्ट्रीट 50 वार्ड नं 60 दुर्ग के निवासी हैं।
पुर्व वैशाली नगर विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे रोहित सिंह ने अपने साथ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता कांग्रेस को छोड़कर मोदी जी की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किए। सांसद विजय बघेल जी ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया और सब का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button