https://tarunchhattisgarh.in/wp-content/uploads/2024/03/1-2.jpg
छत्तीसगढ़

भाजपा युवा मोर्चा ने किया सैम पित्रोदा का पुतलादहन

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के गीदम बस स्टैंड में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विवादित बयान के विरोध में पित्रोदा का पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल ठाकुर ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा द्वारा विवादित बयान जो भारत की जनजातियों व विविद क्षेत्रों के लोगों को अपनी कांग्रेस की तुष्टिकरण मानसिकता को प्रदर्शित कर भारत वर्ष की एकता और अखंडता को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, इस बयान का भारतीय जनता युवा मोर्चा विरोध करता है और हमने गीदम बस स्टैंड में सैम पित्रोदा का पुतला दहन किया है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन विश्वकर्मा जी, अभिलाष तिवारी, राजा गुप्ता, जनपद अध्यक्ष अन्ति वेक, अनिल जॉर्ज, ममता गुप्ता जी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित भदोरिया, जयदयाल नागेश,श्रीमती रूपा पाणिग्रही, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय अवस्थी, अवधेश गुप्ता लक्ष्मी यादव , श्रीकांत राव, शंभू यादव, राजेश सुराना, वीरेश मिश्रा, अनीस जार्ज, राजेंद्र सिंह, अभिनव,चंदन ध्रुव, कृष्णा शर्मा, जय प्रकाश, विनोद राजु, बबलु गुप्ता इत्यादि भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button