होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : रितेश मिश्रा
अपराधियों के हौसले तोड़ रहे हैं पुलिस के सख्त रवैए, लगातार कार्रवाई कर रहे हैं टीआई

कसडोल। होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए लगातार पुलिस की कार्यवाही जारी है। रात को पेट्रोलिंग और अनावश्यक रात्रि में घूमने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 9 मार्च 2025 को कसडोल थाने में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति और जनप्रतिनिधियों के साथ, पुलिस की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें कसडोल के पत्रकार, शांति समिति के सदस्य, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जन प्रतिनिधि और नेता शामिल हुए थे।
जिसमें सर्वसम्मति से सभी लोगों ने यह निर्णय लिया कि किसी भी प्रकार की इमारती लकड़ी की चोरी ना करें, मुखौटे व आईल पेंट का उपयोग न किया जाए। होली पर्व के दिन नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना होने पाए।
होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से जनता मना सके, इसके लिए कसडोल पुलिस ने नियम व कानून तोडऩे वालों पर कार्यवाही की है जिसमें कसडोल थाना क्षेत्र में निवास करने वाले 10 अपराधिक प्रवृत्ति के ऐसे असामाजिक तत्वों के ऊपर एसडीम न्यायालय द्वारा, थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्न व्यक्तियों के ऊपर भारी से भारी राशि का बांड ओवर की कार्यवाही किया गया है जिससे क्षेत्र में होली त्यौहार को, लोगों द्वारा शांति एवं सौहाद्रपूर्वक तरीके से मनाया जा सके।
शत्रुघ्न बरिया पिता मंगलू बरिया उम्र 32 वर्ष निवासी, फुरफुंदी, परदेसी बरिया पिता गंगाराम बरिया उम्र 35 वर्ष निवासी, फुरफुंदी, नागेश्वर ऊर्फ पिंकू जायसवाल पिता स्वर्गीय ईश्वर उम्र 40 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी, कसडोल, विक्रांत पिता अशोक जायसवाल उम्र 24 वर्ष कलारपारा कसडोल, रामकुमार साहू पिता सखाराम उम्र 52 निवासी हड़हापारा, कसडोल, राजेश पठारे पिता सीताराम उम्र 40 वर्ष निवासी कोसमसरा, राजकुमार पिता विद्याधर साहू उम्र 40 वर्ष निवासी बलार रोड, कसडोल, विक्रम साहू पिता संतोष साहू उम्र 22 वर्ष, बजरंग चौक, कसडोल, मंजू जांगड़े पति स्वर्गीय अमित उम्र 32 वर्ष निवासी, बाजार चौक कसडोल, दशमत बंजारे पति साजन उम्र 30 वर्ष निवासी, बाजार चौक कसडोल है।
शांति समिति में अशोक यादव, राजेश कन्नौजे, भानुप्रताप साहू, विमल वैष्णव, अजय साहू, नीरज साहू, पुणेश्वर, उमेंद्र निर्मलकर, राजा साहू, रामकुमार साहू, रामा धीवर, रामकिशन साहू, सुंदर साहू, संतोष भारती, रमेश साहू दीपक पटेल, संजय साहू, दिनेश मिश्रा पत्रकार, देवेंद्र साहू पत्रकार, अशोक टंडन, संतोष साहू, विनोद चेलक, एसडीएम रामरतन दुबे, तहसीलदार विवेक पटेल सहित नगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनायें, शराब पीकर मोटर साइकिल ना चलाएं।
-नागेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष, कसडोल
होली के दौरान हरे भरे पेड़पौधों की कटाई ना करें। तेज गति में वाहन ना चलाएं, मोटरसाइकिल में तीन सवारी होकर ना चलें।
-डां. सुदीप मानिकपुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, कसडोल