छत्तीसगढ़

शहर महिला कांग्रेस ने घर घर चलो अभियान की शुरुवात रामनगर वार्ड में की

कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की निर्देश एवम् मंत्री मो अकबर, के मंशानुरूप जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ शहर के वार्ड नंबर एक रामनगर में कांग्रेस के घर घर चलो अभियान की शुभारंभ कर बूथ स्तर में घर घर जाकर अध्यक्ष रानू दुबे ने लोगो को उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा हर वर्गों की जरुरतों को ध्यान में रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े चार साल न्याय के थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋण माफी कर किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम किया है तथा इस 2023-24 वित्तीय वर्ष में किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 2800 प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी कर इतिहास रच देगी। नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे संसाधनों के पुनर्जीवन के साथ अर्थव्यवस्था का नया अध्याय शुरू हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना राजीव गांधी कृषि मजदूर नया योजना से लोगों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है।अब शहर व गांव की महिलाएं भी आर्थिक रूप से समृद्ध हुई है। पिछले साढ़े चार साल के भीतर शिक्षा स्वास्थ्य पोषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री द्वारा डॉ खूबचंद बघेल स्वाथ्य योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कैंसर, हार्ट, किडनी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख तक आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु मासिक रोजगार भत्ता प्रदाय की जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में नई भर्तियां कर रही हैं जिससे शिक्षित युवाओं का सरकारी नॉकरी करने का सपना साकार होगा।
रानू दुबे ने वार्ड वासियों को घर घर चलो अभियान की पर्चा हाथ में देते हुए कहा कि हमारे कवर्धा के लाडले विधायक के द्वारा पूरा कवर्धा जिला में विकास की गंगा बहाई जा रही है महज साढ़े चार साल कवर्धा का काया पलट हो चुकी है जो आप सभी के सामने दिख भी रही है,रानू दुबे ने कहा की आज से साढ़े चार साल पहले आप लोगो के प्यार दुलार से विधायक मो अकबर को ऐतिहासिक वोट से विजय दिलाए थे आज जब आप लोगो के विश्वास भरोसा को रखते हुए सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो को मंत्री जी द्वारा दिलाई जा रही है तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीद रखते है आने वाले विधानसभा चुनाव में मो अकबर जी को एक लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज कराएंगे,साथ ही कवर्धा को नवा कवर्धा बनाएंगे
आज के इस अभियान में नारायणी टोंडर,शहर अध्यक्ष सेवा दल पदूम सेन,शहर उपाध्यक्ष रोशनी मरावी,फूलवती डहरिया,त्रिवेणी मानिकपुरी,चंद्रिका रजक,संतोषी मानिकपुरी, भारती जायसवाल,सुमित्रा धुर्वे,चंदा जोशी, लीला देवी, एवम् वार्ड प्रमुख विजय चंद्रवंशी, दूजे राम जायसवाल,आदि शामिल रहे ।
ठ्ठ तरुण छत्तीसगढ़ संवाददाता
कवर्धा 24 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की निर्देश एवम् मंत्री मो अकबर, के मंशानुरूप जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार आज शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ शहर के वार्ड नंबर एक रामनगर में कांग्रेस के घर घर चलो अभियान की शुभारंभ कर बूथ स्तर में घर घर जाकर अध्यक्ष रानू दुबे ने लोगो को उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार के द्वारा हर वर्गों की जरुरतों को ध्यान में रखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में बीते साढ़े चार साल न्याय के थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऋण माफी कर किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में काम किया है तथा इस 2023-24 वित्तीय वर्ष में किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 2800 प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदी कर इतिहास रच देगी। नरवा गरवा घुरवा बारी जैसे संसाधनों के पुनर्जीवन के साथ अर्थव्यवस्था का नया अध्याय शुरू हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना गोधन न्याय योजना राजीव गांधी कृषि मजदूर नया योजना से लोगों के जीवन स्तर में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है।अब शहर व गांव की महिलाएं भी आर्थिक रूप से समृद्ध हुई है। पिछले साढ़े चार साल के भीतर शिक्षा स्वास्थ्य पोषण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री द्वारा डॉ खूबचंद बघेल स्वाथ्य योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कैंसर, हार्ट, किडनी लिवर व अन्य गंभीर बीमारियों के लिए 20 लाख तक आर्थिक मदद दी जा रही है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को 2500 रु मासिक रोजगार भत्ता प्रदाय की जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों में नई भर्तियां कर रही हैं जिससे शिक्षित युवाओं का सरकारी नॉकरी करने का सपना साकार होगा।
रानू दुबे ने वार्ड वासियों को घर घर चलो अभियान की पर्चा हाथ में देते हुए कहा कि हमारे कवर्धा के लाडले विधायक के द्वारा पूरा कवर्धा जिला में विकास की गंगा बहाई जा रही है महज साढ़े चार साल कवर्धा का काया पलट हो चुकी है जो आप सभी के सामने दिख भी रही है,रानू दुबे ने कहा की आज से साढ़े चार साल पहले आप लोगो के प्यार दुलार से विधायक मो अकबर को ऐतिहासिक वोट से विजय दिलाए थे आज जब आप लोगो के विश्वास भरोसा को रखते हुए सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगो को मंत्री जी द्वारा दिलाई जा रही है तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मीद रखते है आने वाले विधानसभा चुनाव में मो अकबर जी को एक लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज कराएंगे,साथ ही कवर्धा को नवा कवर्धा बनाएंगे
आज के इस अभियान में नारायणी टोंडर,शहर अध्यक्ष सेवा दल पदूम सेन,शहर उपाध्यक्ष रोशनी मरावी,फूलवती डहरिया,त्रिवेणी मानिकपुरी,चंद्रिका रजक,संतोषी मानिकपुरी, भारती जायसवाल,सुमित्रा धुर्वे,चंदा जोशी, लीला देवी, एवम् वार्ड प्रमुख विजय चंद्रवंशी, दूजे राम जायसवाल,आदि शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button